28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कोडवर्ड’ में बिकता था ड्रग्स, गरीब घर की लड़कियों को देह व्यापार में धकेलती थी गैंग

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण और देह व्यापार के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बागसेवनिया थाना क्षेत्र में धर्मातरण और ब्लैक मेलिंग के मामले में शुक्रवार को एक ओर बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों बहनों पर ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों बहनें युवतियों को फंसाकर उसने ड्रग तस्करी का भी काम करवाती थीं।

पब-लाउंज में युवतियों को देते थे ड्रग्स

शहर के अनेक पब और लाउंज में युवतियों को ड्रग लेकर भेजा जाता था, ताकि किसी को शक न हो और वे पकड़ी न जाएं। यह आरोप दोनों पीड़िताओं ने लगाए हैं। शुक्रवार शाम को पीड़िताएं पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचीं और शिकायत की। इस दौरान बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोग भी मौजूद थे। युवतियों ने पुलिस से इस मामले में भी जांच की मांग की है।

कोडवर्ड में होती थी ड्रग्स

उन्होंने बताया कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए खास कोडवर्ड दिया जाता था, ताकि वे पकड़ी न जाएं। वहीं बागसेवानियां थाना प्रभारी अमित सोनी का कहना है कि पुलिस की टीम दोनों बहनों और आरोपी चंदन यादव को अहमदाबाद लेकर गई है। वहां से आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई भी होगी।

गरीब घर की लड़कियों को करती थीं टारगेट

पुलिस के अनुसार, अमरीन और आफरीन गरीब घरों की लड़कियों को निशाना बनाती थीं। वह हाई-प्रोफाइल लाइफ का लालच देकर घरेलू काम के लिए लड़कियों को नौकरी पर रखती थीं। वहां पर अमीरों के सामने परोसा जाता था।