28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का सवाल- नयापुरा, बीमाकुंज, सर्वधर्म और उससे लगे बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था को आप कैसे देखते हैं?

bhopal news: कोलार व्यापारी संघ ने पार्किंग के मुद्दे पर कई बार अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों से चर्चा की,लेकिन खाली जमीन की कमी समस्या के समाधान में बाधक बन रही है।

2 min read
Google source verification
kolar

kolar road parking problem nayapura beema kunj sarvadharm market

bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार सिक्सलेन रोड पर सटे बाजारों में चमचमाती रोड का निर्माण जरूर हो गया है, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण यहां ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग के लि स्पेस लायक जमीन नहीं होने के चलते यहां पार्किंग की बड़ी दिक्कत है। पार्किंग की व्यवस्था न होने और इसके कारण लगने वाले जाम से कई ग्राहक तो कोलार के बाजार में प्रवेश करने से भी घबराने लगे हैं। कोलार व्यापारी संघ पार्किंग के मुद्दे को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की,लेकिन खाली जमीन की कमी समस्या के समाधान में बाधक बन रही है। जबकि इसका ठोस और स्थाई हल जरूरी है।

क्या है व्यापारियों का कहना?

कोलार रोड व्यापारिक क्षेत्र होने के साथ रहवासी क्षेत्र भी है बावजूद इसके सड़क पर वाहन पार्क होने से जाम के हालत आए दिन बनते हैं, जिससे आवागमन मुश्किल होता है।
राजीव सिंह सेंगर, व्यापारी

नयापुरा और बिमाकुंज के खुले परिसर में व्यापारियों की पार्किंग व्यावस्था सीमित है, जबकि इससे कई गुना अधिक वाहन बाजार में आते हैं,जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
जसबीर सिंह, व्यापारी

सड़क किनारे अवैध ठेलों और गुमठियों के लगने से भी सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े हो रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
सरदार सिंह पटेल, व्यापारी

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के डर से ग्राहक बाजार से लगे रहवासी क्षेत्र में वाहन पार्क करने लगे हैं, जिससे कॉलोनीवासियों की परेशानी और बढ़ जाती है इस पर ध्यान देने की जरुरत है।
चेतन जुमनानी, व्यापारी

बीमाकुंज मार्केट के पास नाले के ऊपर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है, इससे ग्राहक और व्यापारी दोनों को काफी राहत मिलेगी।
संदीप श्रीवास्तव, सचिव, कोलार व्यापारी संघ

जब तक बाजार क्षेत्र में पार्किंग के पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाते तब तक ट्रैफिक पुलिस भी ग्राहक और व्यापारी को राहत दे, जिससे लोगों की परेशानी कम हो सके।
सुनील सिंह, अध्यक्ष, कोलार व्यापारी संघ