4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 03, 2026

मध्यप्रदेश मंडी भाव: कहीं लहसुन 18 हजार तो कहीं सोयाबीन 7 हजार पार

Madhya Pradesh Mandi Rates-मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में बुधवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा। देखें आज के ताजा भाव...।

MP Mandi Bhav Today

Madhya Pradesh Mandi Rates (फोटो एआई जनरेटेड)

MP Mandi Bhav Today- मध्यप्रदेश की मंडियों में इस बार कई वेराइटी का गेहूं आया है। इसके अलावा सोयाबीन, मक्का, चना सरसों, प्याज, लहसुन, चने की भी अच्छी आवक रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बैतूल, खरगोन आदि मंडियों में आज के ताजा भाव जारी हो गए। देखें अपडेट

मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में अंतिम दौर की खरीदारी चल रही है। इसके बाद मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में ताजा भाव…।

भोपाल मंडी भाव

bhopal mandi bhav- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बैरसिया मंडी में बुधवार को भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गेहूं के भाव 2100 से 2750 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन पीला 5500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बंगाल चने की बात करें 4695 से 5690 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे। लहसुन 2000 रुपए से 16500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। सरसों 4700 से 7710 रुपए के भाव पर खरीदी गई। प्याज के दाम 700 से 1510 के भाव पर रहे।

इंदौर मंडी भाव

indore mandi bhav- मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जिले की मंडियों में भी उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला। 3 जून को इंदौर की सांवेर मंडी में गेहूं 2251 से 2532 के भाव पर खरीदा गया। गौतमपुरा मंडी में सोयाबीन के भाव 6960 रहा। लहसुन 2000 रुपए प्रति क्विंटल से 15400 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर रहा। काबुली चना 6390 से 8985 के भाव खरीदा गया। वहीं मक्का 1716 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसके अलवा आलू 800 रुपए प्रति क्विंटल से 1500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा गया। लाल म्र्च के भाव 8400 से 8890 चल रहे हैं। टमाटर के भाव 1200 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।

खंडवा उपज मंडी

khandwa mandi bhav- निमाड़ क्षेत्र की प्रमुख मंडियों में से एक खंडवा कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 4 हजार से 7099 के भाव में खरीदा गया। गेहूं 1992 से 2440 के भाव पर रहा। तुअर 5801 से 7799 के भाव पर रहा।चने के भाव 5252 से 5901 के बीच रहा। डालर चना 4500 से 6600 के भाव पर रहा। मक्के की बात करें तो यह 1850 से 1962

नीमच कृषि उपज मंडी

Neemuch mandi bhav- नीमच कृषि उपज मंडी में प्रमुख फसलों और औषधीय उपजों के ताजा भाव जारी हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आज चिया सीड के भाव में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।

प्रमुख फसलों के मंडी भाव

गेहूं 2,450 से 2,851, सोयाबीन 1,600 से 7,253, सरसों 5,400 से 8,301, चना 3,951 से 5,767, मक्का 1,870 (मनासा मंडी), लहसुन 2,900 (मनासा मंडी) और जौ 2,597.

औषधीय व अन्य फसलें

चिया सीड : आज मंडी में चिया सीड अधिकतम 20,000 प्रति क्विंटल तक बिका है, जिसमें जोरदार तेजी देखी गई। अश्वगंधा : न्यूनतम भाव 13,000 और अधिकतम भाव 16,600 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। अश्वगंधा : अधिकतम भाव ₹ 24,100 प्रति क्विंटल रहा। खसखस (Poppy Seeds): औसत भाव 1,05,000 प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।

मंदसौर मंडी भाव

mandsaur mandi bhav- मक्का 1650-2031, उड़द 5200-6600, सोयाबीन 4599-7100, गेहूं 2300-2874, चना 5400-5799, मसूर 6400-8035, धनिया 11000-13500, लहसुन 4300-18000, मैथी 5400-6600, अलसी 8358-9412, सरसो 6350-7550, तारामीरा 5700-5740, ईसबगोल 8001-12153, प्याज 350-1510, कलौंजी 9501-18450, तुलसी बीज 10000-16169, डालर चना 4400-6450, तिल्ली 8090-11100, मटर 2800-3100, असालिया 5556-6610, मूंगफली 5050-8540, जो 2000-2412, चियाबीज 13801-19301, किनोवा 4700-5351

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें