4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 04, 2026

ट्विशा केस- नोएडा पहुंची CBI, ट्विशा के करीबी रिश्तेदारों और सहेलियों से पूछगी सवाल

Twisha Sharma Case- CBI इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी जिनसे मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की बातचीत होती रहती थी।

Twisha sharma case

CBI arrives noida for Twisha Sharma Case investigation (फोटो-Patrika.com)

Twisha Sharma Case- मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में कोर्ट ने आरोपी सास गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को पांच दिन की CBI रिमांड के बाद मंगलवार को भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया। भोपाल में दोनों आरोपियों से पूछताछ, सीन रिकंस्ट्रक्शन करवाने और सभी साक्ष्यों को इकठ्ठा करने के बाद जांच एजेंसी अब ट्विशा शर्मा के मायके यानी नोएडा पहुंच चुकी है।सीबीआई इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी जिनसे मॉडल-एक्ट्रेस की बातचीत होती रहती थी।

इनके बयान किए जाएंगे दर्ज, सभी एंगल की होगी जांच

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम बुधवार को नोएडा स्थित ट्विशा शर्मा के घर पहुंची थी। यहां उन्होंने ट्विशा की बहन, कजिन बहन, करीबी रिश्तेदारों और कुछ खास सहेलियों के बयान दर्ज किए। सीबीआई इसके बाद ट्विशा के माता रेखा शर्मा, पिता नवनिधि शर्मा और भाई मेजर हर्षित शर्मा से के भी बयान दर्ज करेगी। इनके बयानों से जांच एजेंसी को यह पता लगाना है कि समर्थ-ट्विशा की शादी के समय गिरिबाला और नवनिधि शर्मा के बीच क्या बातें हुई थी। सीबीआई यह भी पता लगा रही है कि क्या शादी के समय दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे CBI ये पता लगना चाहती है कि दिसंबर 2025 में हुई शादी के बाद ट्विशा कितने बार अपने मायके आई थी और अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही दिक्कतों के बारे में क्या-किससे बात किया करती थी। सीबीआई यह भी पता लगाना चाहती है कि क्या किसी करीबी व्यक्ति से ट्विशा ने अपने ससुराल के माहौल, कथित दहेज़ की मांग को लेकर मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना को लेकर बातचीत या किसी भी प्रकार की जानकारी साझा की थी।

गिरिबाला की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुई भर्ती

एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें जेल के अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। गिरिबाला सिंह को जहां स्वास्थ्य कारणों से भर्ती किया गया है वहीं समर्थ सिंह के पैर में लगी चोट का इलाज कराने अस्पताल में रखा गया है। पूर्व जज गिरिबाला सिंह को बुजुर्ग होने और स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल के वार्ड में बेड उपलब्ध कराया है। उनकी महिला वार्ड के चिकित्सा कक्ष में सख्त निगरानी की जा रही है। वहीं समर्थ सिंह को जेल के खंड ब स्थित अस्पताल के ही मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पैर में चोट की शिकायत सामने आने के बाद उनका एक्स रे कराया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें