भोपाल, Jun 01, 2026

MP Mandi Bhav Today- मानसून आने से पहले मध्यप्रदेश के किसान अंतिम दौर की अपनी उपज को कृषि उपज मंडी में बेचने आ रहे हैं,जिन्हें अच्छा समर्थन मूल्य भी मिल रहा है। मालवा और निमाड़ की मंडियों में भी अच्छी आवक देखने को मिल रही है। कई उपजों के भावों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडी में सोमवार 1 जून 2026 के ताजा भाव इस प्रकार रहे।
Indore Mandi Bhav- मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी अच्छी आवक बनी हुई है। इंदौर जिले के महू में गेहूं 1300 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 2703 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। सोयाबीन की बात करें तो यह 6350 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। जबकि अधिकतम 6381 के भाव पर बिका। लहसुन के भाव इंदौर मंडी में 1800 रुपए प्रति क्विंटल से 13200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। काबुली चने की बात करे तो यह 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से लेकर 8900 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। बंगाल चने के दाम 6495 से 6495 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर रहे। जबकि मक्का 1699 से 2072 के भाव पर रहा।
Bhopal Mandi Bhav- भोपाल जिले की बैरसिया मंडी में गेहूं के दाम 2115 रुपए प्रति क्विंटल से 2640 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन के दाम 4700 रुपए प्रति क्विंटल से 7395 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
Betul Mandi Bhav- बैतूल जिले की मुल्ताई मंडी में मक्के के भाव 1900 से 1901 रुपए प्रति क्विंटल रहे। जबकि बैतूल मंडी में गेहूं के भाव 2300 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदे गए। इसके अलावा सोयाबीन 6599 रुपए प्रति क्विंटल से 7400 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर पिछले दिनों खरीदे गए थे।
Mandsaur Mandi Bhav- मंदसौर मंडी भाव में सोमवार को आंशिक उतार चढ़ाव देखा गया। यहां मक्का 1350-2080, उड़द 5299-7051, सोयाबीन 56000-7350, गेहूं 2200-2650, चना 5400-5840, मसूर 6350-8112, धनिया 11000-12250, लहसुन 4500-16000, मैथी 5500-6600, अलसी 8090-9400, सरसो 6750-7401, तारामीरा 5751, ईसबगोल 9800-12200, प्याज 520-1520, कलौंजी 13500-16700, तुलसी बीज 13500-17000, डालर चना 4500-6352, तिल्ली 7090-11050, मटर 2802-3200, असालिया 4001-6468, मूंगफली 6501-8850, जो 2100-2350, चियाबीज 14500-21000, किनोवा 4810-5400, मूंग 6500.
Neemuch Mandi Bhav- नीमच मंडी में सोमवार 1 जून 2026 को प्रमुख फसलों के भाव (प्रति क्विंटल) इस प्रकार रहे हैं। लहसुन, कलौंजी और औषधि फसलों के लिए प्रसिद्ध नीमच मंडी में क्वालिटी के अनुसार फसलों की मांग रहती है।
लहसुन (एवरेज): ₹6,011 से ₹13,011, कलौंजी: ₹15,760 से ₹17,653, खसखस: ₹51,000 से ₹1,38,000, धनिया: ₹11,920 से ₹13,114, अलसी (Flaxseed): ₹8,800 से ₹9,700, मक्का: ₹1,674 से ₹1,896,ग्वार बीज: ₹4,050 (औसत), औषधि फसलें (विशिष्ट): शतावरी: ₹27,000, धतूरा बीज: ₹11,121 से ₹12,100, गिलोय: ₹2,900, बबुल फली: ₹800, मुसली: ₹1,07,000.
Published on: 01 Jun 2026 07:50 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।