
MP cabinet expansion is expected during navratri (फोटो- Patrika.com)
MP cabinet expansion:मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावित अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अब नवरात्र के आसपास कैबिनेट में नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मोहन सरकार चार से पांच नए मंत्रियों को जगह दे सकती है। हालही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से विभिन्न दौर की चर्चाएं हुईं।
इनमें निगम-मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को हरी झंडी भी मिली। दोनों के भोपाल लौटते ही अगले दिन सूची जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन केपी यादव समेत कुछ अन्य नामों पर दिल्ली में प्रभाव रखने वाले प्रदेश के एक बड़े नेता ने वीटो लगा दिया। इस वजह से फिलहाल यह सूची पुनर्विचार में जा अटकी है। हालाकि सभी पक्षों की सुनवाई के बाद यह कभी भी जारी हो सकती है। इनमें एक-दो नामों को छोड़कर सब कुछ लगभग फाइनल हो चुका है। (MP News)
मंत्री मंडल विस्तार होता है तो नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव को मौका मिल सकता है। उचर महिलाओं से सबसे प्रभावी नाम इंदौर से मालिनी गौड़ का भी बताया जा रहा है। जबकि सिंधिया कोटे से बृजेंद्र सिंह यादव भी मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्थना चिटनीस के नाम भी सुर्खियों में है। आदिवासी कोटे से किसी वरिष्ठ विधायक को मौका दिए जाने की वर्षा है। जबकि मौजूदा कुछ नॉन परफार्मेस मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है तो कुछ को वरिष्ठता के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दिलाए जाने की चर्चा है।
सूत्रों के मुताबिक प्रमुख निगम मंडल, प्राधिकरण में संघ का साख दबदबा रहेगा। ऐसे निगम मंडलों व प्राधिकरणों के पेयरमैन संघ में काम कर चुके विनोद गोटिया, आशुतोष तिवारी जैसे पदाधिकारियों को बनाया जा सकता है। जबकि पूर्व से रामनिवास रावत् अरविंद भदोरिया इमरती देवी, कमल पटेल, चेतन सिंह, ओम जैन, अशोक जादौन, हरिनारायण सिंह, आशीष अग्रवाल, केपी यादव, ध्रुव नारायण सिंह, महेंद्र सिंह का नाम दौड़ में शामिल बताए जाते हैं।
प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अब तो कई नेता दबी जुबान में यहां तक कहने लगे हैं कि सरकार के ढाई साल होने को हैं, तब भी सत्ता और संगठन मिलकर नियुक्ति का रास्ता नहीं निकाल पा रहे हैं। बता दें. सीएम व प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को बजट सत्र स्थगित होते ही दिल्ली पहुंचे थे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा भी हुई। माना जा रहा है कि उन चर्चाओं में नियुक्ति समेत मप्र से जुड़े कई घटनाक्रमों को लेकर अंतिम बातचीत हो चुकी है।
प्रदेश भाजपा में विभिन्न स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है। जिला व संभागों की कार्यकारिणी की घोषणाएं प्रचलन में है। प्रकोष्ठों में की जाने वाली नियुक्तियां लगभग अंतिम दौर में है लेकिन अभी भी कई स्तर पर नियुक्तियां होनी बाकी है। कुछ स्तर पर की जाने वाली नियुक्तियों को छोड़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व वाली नई टीम काम करने लगी है। (MP News)
Updated on:
04 Mar 2026 09:04 am
Published on:
04 Mar 2026 06:38 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
