4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल विधायक, बीजेपी नेताओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे सीएम मोहन यादव

Shatak-

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav arrives to watch the film Shatak with BJP leaders

CM Mohan Yadav arrives to watch the film Shatak with BJP leaders

Shatak- देशभर में होली का उल्लास चरम पर है। मस्ती मूड छाया हुआ है। लोग एक दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं, रंगों की बौछारों में सराबोर हो रहे हैं और डीजी की धुन पर थिरक रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले मंगलवार देर रात वे फिल्म देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस की एक शताब्दी की सेवा यात्रा पर निर्मित फिल्म शतक Shatak देखी। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संघ संस्थापकों ने राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक को फिल्म शतक जरूर देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि फिल्म "शतक" को मध्यप्रदेश शासन द्वारा टैक्स फ्री घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म "शतक : संघ के 100 वर्ष" को एक प्रेरक फिल्म बताया है जो राष्ट्र के लिए कर्म प्रधान भूमिका का आहवान करती है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास के अध्ययन और अतीत से अवगत होकर संघ संस्थापकों और पदाधिकारियों ने राष्ट्र को सर्वोपरि मान बाहरी शक्तियों के कृत्यों के विरुद्ध मजबूती से मुहिम चलाई।

मंगलवार रात को सीएम मोहन यादव "शतक : संघ के 100 वर्ष" फिल्म देखने भोपाल के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर स्थित दृष्टि कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा और बीजेपी नेता राहुल कोठारी, रविंद्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने पूरी फिल्म देखी।

एक शताब्दी की सेवा और समर्पण भरी यात्रा दिखाई

फिल्म शतक Shatak में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गठन 1925 से लेकर पूर्ण हुई एक शताब्दी की सेवा और समर्पण भरी यात्रा दिखाई गई है। फिल्म के प्रदर्शन के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि फिल्म का कथानक, समाजोपयोगी संदेश और सांस्कृतिक उत्थान के महत्व को रेखांकित करने के कारण प्रदेश में इसे कर मुक्त घोषित किया है।

अभिनेता अजय देवगन ने स्वर दिया

"शतक : संघ के 100 वर्ष" फिल्म के निर्देशक आशीष मल्ल हैं। फिल्म की विशेषता यह भी है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत ग्राफिक्स का उपयोग कर स्वातंत्र्य वीर सावरकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर्दे पर जीवंत किए गए हैं। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने स्वर दिया है। शतक के निर्माता वीर कपूर हैं। फिल्म के महत्व को देखते हुए मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान राज्य सरकारों ने भी इसे टैक्स फ्री कर दिया है ताकि अधिक से अधिक युवा इसे देख सकें।