
एमपी में 1800 से ज्यादा मोबाइल पकड़ाए (Photo Dource)
Mobile Phones Stolen :मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से चोरी, छीने गए और गुम मोबाइलों में अधिकतर संगठित नेटवर्क के माध्यम से बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र तक जा रहे हैं। पुलिस ने पिछले 20 दिन में 1835 गुम हुए और चोरी गए मोबाइल बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि, चोरी गए मोबाइलों को बरामद करने में संचार साथी एप से बड़ी मदद मिल रही है। वहीं, साइबर एनालिसिस, सेंटर इक्यूपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआइआर) पोर्टल और नेशनल क्राइम रिकार्ड पोर्टल के सहयोग से मोबाइल खोजने में बड़ी मदद मिल रही है।
सूबे के ग्वालियर में साइबर सेल ने सीईआइआर पोर्टल से कई कंपनियों के कुल 551 मोबाइल फोन प्रदेश के विभिन्न शहरों और राज्यों से जब्त किए गए हैं।
छतरपुर पुलिस ने आपरेशन विश्वास के अंतर्गत 200 मोबाइल फोन ट्रेस किए। ये सभी मोबाइल जिले के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, दिल्ली, महोबा, झांसी (उप्र) से जब्त किए गए हैं। उज्जैन में पुलिस ने सीईआइआर पोर्टल एवं साइबर सेल की सहायता से 409 फोन जब्त किए हैं।
Updated on:
04 Mar 2026 12:33 pm
Published on:
04 Mar 2026 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
