
photo mpbjp.org
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीपोत्सव के दौरान नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। 29 सदस्यीय टीम में 16 नए और युवा चेहरे शामिल हैं तो 13 पुराने चेहरे भी। अभी महिला मोर्चा और भाजयुमो में नियुक्ति बाकी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की तुलना में सबसे कम तीन माह 21 दिन में घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय दिखा है।
सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और संघ कोटे के चेहरे टीम में शामिल हैं।
वन व पर्यावरण विभाग लिए जाने से खफा मंत्री नागर सिंह चौहान, खाद संकट के दौरान खुद का तुलादान कराने वाले किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, लैंड पुलिंग को सदन में उठाने वाले विधायक चिंतामणि मालवीय की कार्यकारिणी से छुट्टी कर दी गई है।
जताई खुशी: नई कार्यकारिणी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई है। पदाधिकारियों से जनता के कल्याण के लिए काम करने व कार्यकर्ता के दु:ख-दर्द में साथ खड़े रहने की अपेक्षा की है।
नई टीम में कई चेहरों की छुट्टी की गई तो कई की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इनमें जबलपुर सांसद आशीष दुबे, भिंड सांसद संध्या राय, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिक, सीमा सिंह जादौन, जीतू जिराती, बहादुर सिंह चौहान, पंकज जोशी, बृजराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री ललिता यादव, हरिशंकर खटीक, शरदेंदु तिवारी, राजेश पांडेय, नंदनी मरावी, संगीता सोनी, केशव सिंह भदौरिया, अनिल जैन कालूहेड़ा शामिल हैं।
लोकसभा सदस्य लता वानखेड़े, राज्यसभा सदस्य सोलंकी, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह को जगह मिली है। आशीष अग्रवाल व राहुल कोठारी जैसे 13 पुराने चेहरे भी हैं। मोर्चा अध्यक्षों को छोड़ ग्वालियर-चंबल और मालवा से 6-6, मध्य से 4, बुंदेलखंड व विंध्य से 3-3, निमाड़ से 2 और महाकोशल से एक चेहरा है।
यह पहले से प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। यही जिम्मा फिर मिला है। अग्रवाल संगठन, सीएम और हेमंत की पसंद बताए जाते हैं।
2020 से लगातार प्रदेश मंत्री रहे राहुल कोठारी भोपाल से अब इकलौता चेहरा हैं, जो प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद पर हैं।
लता वानखेड़े, सागर लोकसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, राज्यसभा सदस्य राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, पूर्व नगर अध्यक्ष इंदौर
Updated on:
24 Oct 2025 10:10 am
Published on:
24 Oct 2025 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

