Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में गोवर्धन पर्व की धूम, गौशालाओं में मंत्री-विधायक करेंगे पूजा

Govardhan Festival : 21 और 22 अक्टूबर यानी आज और कल गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

less than 1 minute read

भोपाल

image

Faiz Mubarak

Oct 21, 2025

Govardhan Festival

एमपी में गोवर्धन पर्व की धूम (Photo Source- Patrika)

Govardhan Festival :मध्य प्रदेश में 21 और 22 अक्टूबर यानी आज और कल गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी गौशालाओं और सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की ओर से गोवर्धन पूजा के भव्य आयोजन किए जाएंगे। इस बार खास बात ये है कि, इन कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाए। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा पर्व

प्रदेश सरकार के इस प्रयास से गोवर्धन पूजा का पर्व न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनेगा।