1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 01, 2026

ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह की तबीयत बिगड़ी, लगातार पूछताछ से घबराईं पूर्व जज

Giribala Singh- बहू ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआइ की पूछताछ तेज, सवालों के घेरे में पूर्व जज

Giribala Singh health deteriorates due to continuous interrogation in the Twisha case

Giribala Singh health deteriorates due to continuous interrogation in the Twisha case

Twisha Sharma- भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत को 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब तक बना हुआ है कि आखिर उस रात हुआ क्या था! सीबीआइ ने आरोपी पति समर्थ सिंह और पूर्व जज सास गिरि बाला सिंह को 2 जून तक रिमांड पर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। रिमांड के तीसरे दिन रविवार को सीबीआइ का पूरा फोकस गिरि बाला सिंह पर रहा। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान कई सवालों पर उनके जवाब जांच एजेंसी को संतुष्ट नहीं कर सके। इस बीच लगातार पूछताछ से पूर्व जज गिरिबाला सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने जांच अधिकारियों को इससे अवगत कराया।

मामले में रविवार को एक नया और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया। आरक्षक राघवेंद्र सिंह पटेल की ओर से केस की वीडियोग्राफी की गई है। 34 मिनट का यह वीडियो उस समय का है, जब गिरिबाला सिंह के घर का ताला खोला गया था और घटनास्थल को सील किया गया था।

आरक्षक राघवेंद्र सिंह द्वारा बनाया गया यह वीडियो महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है। सीबीआई ने इसे सबूत के रूप में जब्त भी किया है। वीडियो बनाने के लिए आरक्षक राघवेेंद्र सिंह की प्रशंसा भी की जा रही है।

पूर्व जज की तबीयत बिगड़ी:

ट्विशा शर्मा ने 12 मई को आत्महत्या की थी। तभी से सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह संदेह के घेरे में हैं। ​जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत निरस्त करने के बाद उनकी मुसीबतों में इजाफा हो गया। सीबीआई ने उन्हें गिरफ़्तार किया और रिमांड पर ले लिया। तभी से गिरिबाला सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है। इससे वे घबरा उठी हैं, उनकी तबीयत खराब हो गई है।

घबराहट, बेचैनी और एंग्जाइटी की शिकायत

रविवार को गिरिबाला सिंह की तबीयत बिगडऩे की बात सामने आई। पूछताछ के दौरान उन्होंने घबराहट, बेचैनी और एंग्जाइटी की शिकायत सीबीआई अधिकारियों से की है। जांच एजेंसी इससे जुड़े सभी पहलुओं को भी रिकॉर्ड में ले रही है। जानकारी मिली है कि महिला डीसीपी स्तर की अधिकारी गिरि बाला सिंह से लगातार सवाल-जवाब कर रही हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें