भोपाल, Jun 01, 2026

Giribala Singh and Samarth are misleading the investigation in the Twisha case
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में गिरिबाला सिंह और समर्थ से सच उगलवाने के लिए सीबीआई लगातार प्रयास कर रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि कुछ बातों की हकीकत नहीं बताई जा रही है। मां बेटे, जांच अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी अब गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को क्राइम सीन पर घेरेंगे। सीबीआई क्राइम सीन री-क्रिएशन की तैयारियों में जुटी है। इसके लिए खासतौर पर दिल्ली से 5 स्पेशलिस्ट बुलाए गए हैं। केस के संबंध में दिल्ली की स्पेशल टीम की जांच अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
सभी स्पेशलिस्टों ने बैठक बुलाकर जांच अधिकारियों से विशेष रूप से पूरे घटना क्रम को समझने की कोशिश की। पूर्व जज गिरिबाला सिंह के आवास पर यह क्राइम री-क्रिएशन कराया जाएगा। वे और बेटा समर्थ भी यहां मौजूद रहेंगे।
पूर्व जज गिरिबाला सिंह सीबीआई की रिमांड पर हैं। लगातार पूछताछ से वे घबरा उठी हैं। पूर्व जज ने रविवार को सीबीआई अधिकारियों से एंग्जाइटी और घबराहट की बात बताई। हालांकि उन्हें पूछताछ से मुक्ति नहीं मिली। जांच अधिकारी गिरिबाला सिंह से लगातार सवाल जवाब कर रहे हैं।
ट्विशा शर्मा केस में एक वीडियो सामने आया है जोकि सीबीआई के लिए अहम साक्ष्य साबित हो सकता है। भोपाल पुलिस के आरक्षक राघवेंद्र सिंह ने इसे तैयार किया। वीडियो में ताला खोलने से लेकर कमरे को सीलबंद करने तक का घटनाक्रम कैद है। इस 'सीक्रेट वीडियो' को सीबीआई ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है।
सीबीआइ अब घटना स्थल पर पूरे घटनाक्रम को दोहराने की तैयारी कर रही है। रविवार को इसके लिए दिल्ली से पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम आई। पूरे घटना क्रम को समझने के लिए स्पेशलिस्टों ने जांच अधिकारियों के साथ बैठक की।
संभावना है कि गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को उनके घर ले जाकर क्राइम सीन री-क्रिएशन कराया जाएगा, ताकि घटना के हर पहलू को दोबारा परखा जा सके। हालांकि अबतक यह साफ नहीं हुआ है कि किस समय पर घटनाक्रम को दोहराया जाएगा।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई को कुछ अहम सुराग मिले हैं पर अभी भी केस पूरी तरह से खुला नहीं है। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह और मां गिरिबाला सिंह से लगातार पूछताछ के बाद भी ट्विशा की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
संबंधित विषय:
Published on: 01 Jun 2026 07:50 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।