Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में कर्मचारियों, अधिकारियों को 5700 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया ट्वीट

CM Mohan Yadav - देश-दुनिया की तरह एमपी में दीवाली के दूसरे दिन भी महापर्व का उल्लास बना हुआ है। मंगलवार को कई जगहों पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया।

2 min read
CM Mohan Yadav's gift of Rs 5700 crore to MP employees

CM Mohan Yadav's gift of Rs 5700 crore to MP employees

CM Mohan Yadav - देश-दुनिया की तरह एमपी में दीवाली के दूसरे दिन भी महापर्व का उल्लास बना हुआ है। मंगलवार को कई जगहों पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। इस मौके पर परंपरागत विधि विधान से गाय की पूजा की गई। दीपावली महोत्सव की गहमागहमी के बीच प्रदेश के पुलिसकर्मियों ने 'कर्तव्य सर्वोपरि' की भावना के साथ देश की अखण्डता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर जवानों को भी याद किया। आज 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर भोपाल में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग और बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के पुलिस विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों को आवास के लिए 5700 करोड़ की सौगात दी। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया।

'पुलिस स्मृति दिवस' पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर पुलिस जवानों ने परेड की। कार्यक्रम में शहीद पुलिस जवानों और अफसरों को सलामी दी गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम मोहन यादव, डीजीपी कैलाश मकवाना, एसीएस डॉ राजेश राजौरा सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस के अनुशासन, सतर्कता व समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन, शांति और विकास का बेहतर वातावरण स्थापित करने में प्रदेश पुलिस का अहम योगदान है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि एक साल में पुलिस के करीब 11 जवान शहीद हुए। उनकी शहादत हमें प्रेरणा देती रहेगी।

'पुलिस स्मृति दिवस' कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के पुलिस विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए 25000 से ज्यादा मकान बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ₹5700 करोड़ की लागत से ये आवास बनाए जाएंगे।

₹5,700 करोड़ से 25,000 से अधिक मकान बनाएंगे

सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में ट्वीट भी ​किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

राज्य सरकार ने तय किया है कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुलिस के जवानों के लिए ₹5,700 करोड़ की लागत से 25,000 से अधिक मकान बनाए जाएंगे…