31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 31, 2026

भोपाल में अचानक बदला मौसम, प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू, 65 किमी रफ्तार से चली आंधी

Bhopal Weather Change : देर रात शहर के कई इलाकों में तेज आंधी चली। हवा की रफ्तार 60 से 65 किमी प्रति घंटा रही, जिससे करीब आंधे घंटे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 1 जून से मानसून सीजन शुरु हो जाएगी। लेकिन प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है।

Bhopal Weather Change

भोपाल में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू (Photo Source- Patrika)

Bhopal Weather : पिछले एक पखवाड़े से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल वासी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, लेकिन शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से बादल छाए रहे, हवा का रुख भी बदला हुआ रहा। दोपहर में धूप भी खिली, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदले रुख के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। अभी दो तीन दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है।

रात 12.30 बजे के बाद से शहर के कई हिस्सों में आंधी चली। रात 1 बजे तक हवा की रफ्तार 60 से 65 किमी प्रति घंटा रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बता दें 1 जून से मानसून सीजन की शुरुआत हो जाएगी, हालांकि शहर में मानसून आने में अभी एक पखवाड़े से अधिक समय है, लेकिन प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है।

20 दिन बाद 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान

मई के दूसरे पखवाड़े से ही शहर में तेज गर्मी का दौर चल रहा है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक बने हुए थे, लेकिन मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव के कारण अब तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को भी अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां 20 दिनों बाद 40 डिग्री पर पहुंचा है, वही न्यूनतम तापमान में भी एक दिन में 4.3 डिग्री की गिरावट आई है।

हल्के बादल और गरज-चमक के आसार

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे का कहना है कि इस समय बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, साथ ही एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, इसके अलावा भी आसपास एक दो सिस्टम सक्रिय है। ऐसे में अगले दो तीन दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। हल्के बादल, तेज हवा, गरज चमक की संभावना बन सकती है। यह प्री-मानसून एक्टिविटी है।

इंडिगो की दो उड़ानें भोपाल डायवर्ट भोपाल

प्री मानसून गतिविधि शुरू होने के बाद जयपुर में अचानक मौसम खराब हो गया। इंडिगो एयरलाइंस की दो फ्लाइट को अचानक राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया। भोपाल एयरपोर्ट पर बेंगलुरु और कोलकाता से जयपुर जा रही इंडिगो की दोनों उड़ानों की लैंङ्क्षडग जयपुर एयरपोर्ट पर नहीं हो सकी जिसके बाद इमरजेंसी घोषित करते हुए इन्हें भोपाल की तरफ डायवर्ट किया गया। फ्लाइट ऑपरेशन कंह्रश्वलीट किया और यात्रियों को टर्मिनल में सेफ पैसेज उपलब्ध कराया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें