8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोया चाप बिरयानी खाते समय निकला ‘चिकन’ का टुकड़ा, फूड कोर्ट में मचा हड़कंप

MP News: घटना के बाद जब शिकायतकर्ता ने दुकान के स्टाफ एवं फ्रेंचाइज प्रबंधन को लिखित शिकायत की....

less than 1 minute read
Google source verification
chicken

chicken प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News:एमपी में भोपाल शहर के प्रतिष्ठित डीबी मॉल स्थित फूड कोर्ट में एक गंभीर व संवेदनशील घटना सामने आई। फूड कोर्ट में संचालित बिरयानी क्वीन नाम के आउटलेट में ग्राहक को शाकाहारी सोया चाप बिरयानी में चिकन का टुकड़ा मिलने से वह स्तब्ध रहा गया।

जानकारी अनुसार, शिकायतकर्ता अजीत सिंह, नरेंद्र मीणा बालिका भाग्या पूरी तरह शाकाहारी हैं। उन्होंने फूड कोर्ट से स्पाइसी सोया चाप बिरयानी खरीदी। उसे खाने के दौरान उन्हें चिकन का टुकड़ा मिला, जिससे वह आहत हो गए। उनका कहना है, यह केवल भोजन की गलती नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

धर्म भ्रष्ट करने जैसा गंभीर अपराध...

महज लापरवाही का मामला नहीं शिकायतकर्ता का आरोप है, हम शुद्ध शाकाहारी हैं। ऐसे में शाकाहारी भोजन में जानबूझकर या घोर लापरवाही से मांस मिल जाना धर्म भ्रष्ट करने जैसा गंभीर अपराध है। उन्होंने फूड कोर्ट मैनेजर गौरीशंकर को मामले की लिखित शिकायत सौंपते हुए कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हालांकि प्रतिष्ठित फूड कोर्ट में ऐसी घटना होने से खान-पान को लेकर लोगों में असुरक्षा का प्रश्न खड़ा हो गया है।

मालिक ने मांगी माफी

घटना के बाद जब शिकायतकर्ता ने दुकान के स्टाफ एवं फ्रेंचाइज प्रबंधन को लिखित शिकायत की, तो स्टाफ ने गलती स्वीकार की और माफी मांगते हुए राशि वापस करने को कहा। इसके अतिरिक्त, आउटलेट के मालिक अरनब ने भी फोन पर माफी मांगी। हालांकि शिकायतकर्ता माफी से संतुष्ट नहीं हुआ।

उपभोक्ता संगठन ने उठाई आवाज

उपभोक्ता संगठनों एवं सामाजिक वर्गों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए मांग की है , आउटलेट पर सख्त कार्रवाई हो शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग रसोई व स्टाफ की व्यवस्था की जाए।