12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: बाइपास पर काल बना ट्रेलर, वैन के उड़े परखच्चे, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

trailer-van accident: भीम-उनियारा बाइपास पर ट्रेलर और वैन की जोरदार टक्कर में साले और बहनोई सहित तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर किया गया।

2 min read
Google source verification
Shahpura road accident, Bhim Uniara bypass accident, trailer van collision Rajasthan, Shahpura accident news, three killed road accident, Rajasthan fatal crash, Bhilwara road accident, van trailer crash India, Shahpura latest news, Rajasthan highway accident, road accident Rajasthan today, trailer tyre burst accident, Shahpura crime news, Rajasthan breaking news, Bhilwara district accident

क्षतिग्रस्त गाड़ी। फोटो- पत्रिका

शाहपुरा। भीम-उनियारा बाइपास पर बुधवार को ट्रेलर और वैन की जोरदार भिड़ंत में साले व बहनोई सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी महेंद्र कहार (20) अपने जीजा बाबूलाल कहार (20) निवासी मुंशी, विनोद कहार (22) निवासी मुंशी, दिनेश कहार (21), दीपू कहार (18) तथा कालू कहार (22) के साथ अपने खेत पर चने निकालने के लिए वैन से रवाना हुए।

भीम-उनियारा बाइपास पर चालक कालू लघु शंका के लिए उतर गया, जबकि अन्य पांचों युवक वाहन में ही बैठे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर के चालक साइड का आगे का टायर अचानक फट गया और असंतुलित होकर ट्रेलर सामने खड़ी वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र सहित जोगेंद्र सिंह, शिवराज और किशन लाल खींची आदि जवानों ने घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय, शाहपुरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र और विनोद कहार को मृत घोषित कर दिया।

ट्रेलर चालक की तलाश शुरू

वहीं गंभीर रूप से घायल बाबूलाल, दिनेश और दीपू कहार को भीलवाड़ा रेफर किया गया। भीलवाड़ा में उपचार के दौरान बाबूलाल कहार की भी मौत हो गई। मृतक विनोद के काका मुंशी निवासी पुष्कर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक महेंद्र के एक माह का पुत्र, घर-परिवार में मातम

मृतक महेंद्र की पत्नी ने एक माह पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। सूचना मिलते ही घर-परिवार में मातम छा गया। इस घटना की जानकारी होने पर मुंशी और कहार समाज शाहपुरा में भी शोक की लहर छा गई। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधि, राजाराम पोरवाल, भैरू कहार, किशन कहार सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।