12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरके कॉलोनी मंदिर में विज्ञाश्री माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश

भीलवाड़ा आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार शाम गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी (ससंघ) का मंगल प्रवेश हुआ। माताजी ने शाम को हाउसिंग बोर्ड स्थित दिगंबर जैन मंदिर से विहार किया था। उनके आरके कॉलोनी पहुंचने पर सकल जैन समाज और मंदिर समिति की ओर से जयकारों के साथ उनकी भव्य अगवानी की […]

less than 1 minute read
Google source verification
Auspicious entry of Vigyashree Mataji Sangha in RK Colony Temple

Auspicious entry of Vigyashree Mataji Sangha in RK Colony Temple

भीलवाड़ा आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार शाम गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी (ससंघ) का मंगल प्रवेश हुआ। माताजी ने शाम को हाउसिंग बोर्ड स्थित दिगंबर जैन मंदिर से विहार किया था। उनके आरके कॉलोनी पहुंचने पर सकल जैन समाज और मंदिर समिति की ओर से जयकारों के साथ उनकी भव्य अगवानी की गई और आशीर्वाद लिया गया।

विहार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

माताजी के विहार के दौरान श्रावक-श्राविकाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोधा, सचिव अजय बाकलीवाल, चिराग कोठारी, अतुल पाटनी, और विशाल जैन साथ रहे। मातृशक्ति की ओर से आदिनाथ महिला मंडल की अध्यक्ष सपना सेठी, कविता सेठी, संगीता बाकलीवाल, मृदुला सेठी और पायल गोधा समेत अन्य कई पदाधिकारी व श्रद्धालु कदम से कदम मिलाकर विहार में शामिल हुए।

1008 कलशों से होगी महाशांतिधारा

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि विज्ञाश्री माताजी के पावन सानिध्य में गुरुवार सुबह मंदिर परिसर में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का 'जन्म एवं तप कल्याणक' महोत्सव बड़े ही भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर विश्व शांति की कामना को लेकर आदिनाथ सहस्त्रनाम विधान एवं सहस्त्रधारा हवन का विशेष आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 1008 कलशों से होने वाली भगवान की महामस्तकाभिषेक होगी। इसमें समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्यार्जन करेंगे।