16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंग की थाप पर गूंजी राम दरबार की चौपाइयां, ‘मंदिर बनग्यो रे राजा राम को…’ पर झूमे श्रद्धालु

होली का उल्लास अब शहर में पूरी तरह परवान चढ़ने लगा है। पांसल रोड स्थित द्वारका कॉलोनी में श्री राम मण्डल सेवा संस्थान की ओर से ‘फाल्गुन उत्सव’ का आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद चंग की थाप पर गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयों और शेखावाटी की […]

2 min read
Google source verification
The verses of Ram Darbar echoed to the beat of the Chang, devotees danced to the tune of 'Mandir Bangyo Re Raja Ram Ko...'

The verses of Ram Darbar echoed to the beat of the Chang, devotees danced to the tune of 'Mandir Bangyo Re Raja Ram Ko...'

  • श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान का फाल्गुन उत्सव: शेखावाटी के कलाकारों ने बांधा समां
  • फूलों की होली के साथ फाग गीतों पर थिरके शहरवासी

होली का उल्लास अब शहर में पूरी तरह परवान चढ़ने लगा है। पांसल रोड स्थित द्वारका कॉलोनी में श्री राम मण्डल सेवा संस्थान की ओर से 'फाल्गुन उत्सव' का आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद चंग की थाप पर गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयों और शेखावाटी की प्रसिद्ध होली की धमालों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।

दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, चंग पर जमी महफिल

संस्था अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता और आयोजक सुरेंद्र सुथार ने राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शेखावाटी के कलाकार राजपाल ढाका के नेतृत्व में चंग वादन का दौर शुरू हुआ। बनवारी माली, प्रहलाद शर्मा, सुरेश चौधरी, लक्ष्मण सिंह शेखावत, वासुदेव चारण, यशवंत खटोड़, राम कुमार शर्मा और प्रताप चौधरी आदि कलाकारों ने चंग पर अपनी प्रस्तुति देकर फाल्गुन के रंग को और गहरा कर दिया।

इन धमालों पर थिरके कदम, खेली गई फूलों की होली

फाग उत्सव में गायकों की टोली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। गायक मंगलचंद मिश्रा, भंवर पारीक, किशन चौधरी, संजय पारीक, जयश पारीक, अभिषेक शर्मा, निलेश पारीक, पंकज पंचोली और लोकेश कुदाल ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कलाकारों ने 'गांजो पीले रे सदा रे शिव भोला अमली', 'पगल्या री पायल भीजे हातारो चुड़लो', 'रंग मत डाले रे सांवरिया मारो गुर्जर मारे रे', 'नेणा नीचा करले रे श्याम से मिलादे भिखाई' और रामलला को समर्पित 'मंदिर बनग्यो रे राजा राम को धाम अयोध्या में' जैसी धमालों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन गीतों पर पूरा पांडाल झूम उठा। इस दौरान विभिन्न कलाकारों ने स्वांग धरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक-दूसरे के साथ फूलों की जमकर होली खेली। कार्यक्रम के समापन पर संस्था अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने सभी कलाकारों, श्रोताओं का आभार जताया।