
Rajshree Yojana: Now a survey will be conducted to provide benefits to deprived girls.
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी राजश्री योजना जो अब लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत तीसरी किस्त से वंचित रही बालिकाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में ऐसी पात्र बालिकाओं को खोजने के लिए अब शिक्षा विभाग व्यापक स्तर पर सर्वे अभियान चलाने जा रहा है। कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक भीलवाड़ा ने जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर सर्वे दल गठित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार जून 2016 में शुरू हुई राजश्री योजना को अगस्त 2024 से लाडो प्रोत्साहन योजना में समाहित कर दिया गया है। इसी कारण अब राजश्री योजना की तीसरी किस्त का भुगतान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। विभाग ने माना है कि वर्षवार प्रगति काफी कम है। इससे कई पात्र बालिकाएं लाभ से वंचित हैं।
वंचित बालिकाओं की पहचान के लिए उजियारी स्कूल की तर्ज पर प्रथम किस्त की लाभार्थी बालिकाओं की प्रेग्नेंसी, चाइल्ड ट्रैकिंग एंड हेल्थ सर्विसेज मैनेजमेंट सिस्टम आईडी के आधार पर ट्रैकिंग की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सर्वे दल बनाए जाएंगे। इनमें साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्कूल अध्यापक को शामिल किया गया है।
कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि सभी सीबीईओ अपने अधीनस्थ स्कूलों को निर्देशित कर तुरंत सर्वे कार्य पूरा करवाएं। इसकी हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी निर्धारित प्रपत्र में भरकर 23 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कार्यालय को भेजनी होगी।
आदेश के अनुसार आसीन्द, बदनोर, बनेड़ा, बिजौलिया, हुरड़ा, जहाजपुर, करेड़ा, कोटड़ी, माण्डल, माण्डलगढ़, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा और सुवाणा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया है।
Published on:
16 Feb 2026 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
