Coordination of education and social service is necessary in Maharana Kumbha Trust - Sant Uttam Swami
पांसल चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद संत उत्तम स्वामी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक अशोक कोठारी, महापौर राकेश पाठक और नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने महाराणा कुंभा ट्रस्ट पहुंचकर नवनिर्मित कुंभा द्वार का अनावरण किया।
ट्रस्ट सहसचिव सुरेन्द्र सिंह मोटरास ने बताया कि अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष मणिराज सिंह लुहारिया, संरक्षक मनोहर सिंह हाड़ा व मेघ सिंह बरडोद ने किया। संत उत्तम स्वामी ने कहा कि महाराणा कुंभा ट्रस्ट जैसी संस्थाओं का लक्ष्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, सेवा और समाज के प्रति समर्पण भाव भी विकसित करना चाहिए।
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि कुंभा ट्रस्ट जिस प्रकार शिक्षा और समाजसेवा को जोड़कर नवाचार कर रहा है, वह अनुकरणीय है।
बालिका छात्रावास के लिए हर संभव सहयोग
स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से बालिका छात्रावास की मांग उचित है। सरकार की ओर से रियायती दर पर भूमि आवंटन के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
ट्रस्ट की जानकारी गजराज सिंह हाथीपुरा ने दी। कार्यक्रम में कुंभा ट्रस्ट उपाध्यक्ष छोटू सिंह मेजा, सचिव भगवत सिंह खारड़ा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नीमखेड़ा, सदस्य शक्ति सिंह हाड़ा, चतर सिंह मोटरास, हेमेंद्र सिंह डाबला, उमेद सिंह राठौड़, योगेंद्र सिंह कटार, करतार सिंह, तेजवीर सिंह, जयराज सिंह, शक्ति सिंह कालियास, यशपाल सिंह निमझर, तेजप्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह मोटरास, मयूरराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह रूपाहेली, सुरेन्द्र सिंह बेरा, राजेन्द्र सिंह, दुर्गेशभंवर सिंह, दशरथ सिंह बिलिया, नागेंद्र सिंह जामोली, कान सिंह खारड़ा, गजेंद्र सिंह अमरगढ़ व युवराज सिंह गुवारड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
Published on:
17 Oct 2025 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग