30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर, May 30, 2026

Bharatpur : झारखंड से राजस्थान तक डोडा चूरा की सप्लाई, नेटवर्क का हुआ खुलासा, पुलिस एजेंसियां चिंतित

Bharatpur : धौलपुर में एएनटीएफ की ओर से पकड़ी गई 11 क्विटल से ज्यादा डोडा चूरा की खेप ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। बरामद माल की कीमत करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए आंकी गई।

Jharkhand to Rajasthan Doda Chura supply network active revealed Police agencies anxious

Bharatpur : कार्रवाई के दौरान एएनटीएफ की टीम। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur : झारखंड से राजस्थान तक डोडा चूरा की सप्लाई का ऐसा नेटवर्क सक्रिय है, जिसने पुलिस एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। झारखंड में बैठे नशे के सौदागर ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश का लंबा चक्कर लगाकर राजस्थान तक 'जहर' पहुंचा रहे है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए तस्कर फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और यहां तक कि वर्चुअल वाट्सएप नंबर का इस्तेमाल कर रहे है।

धौलपुर में एएनटीएफ की ओर से पकड़ी गई 11 क्विटल से ज्यादा डोडा चूरा की खेप ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। बरामद माल की कीमत करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए आंकी गई। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क लंबे समय से झारखंड से मारवाड़ तक सक्रिय है। ट्रक झारखंड से निकलकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए राजस्थान में भरतपुर के रास्ते प्रवेश करता था। इसके बाद सीकर, बीकानेर होते हुए मारवाड़ तक डोडा चूरा पहुंचाया जाता था।

तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए अपनाया हाईटेक तरीका

पुलिस का मानना है कि अब तक करोड़ों रुपए का नशा राजस्थान में सप्लाई किया जा चुका है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए हाईटेक तरीका अपना रखा था। सामान्य मोबाइल नंबरों की जगह वर्चुअल वाट्सएप नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा था ताकि लोकेशन और पहचान ट्रेस नहीं हो सके। रास्ते में कई बार ट्रक की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी। यदि पुलिस पकड़ भी ले तो फर्जी आधार कार्ड और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर बच निकलने की तैयारी रहती थी।

ट्रक चालक को धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में पकड़ा

हाल ही में एएनटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी खेप राजस्थान पहुंचने वाली है। इसके बाद टीम ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक ट्रक की ट्रैकिंग शुरू की। करीब तीन दिन तक मध्यप्रदेश में डेरा डालकर टीम ट्रक का इंतजार करती रही। मुखबिर के बताए हुलिए का ट्रक दिखाई देने पर टीम लगातार उसका पीछा करती रही। जैसे ही ट्रक राजस्थान सीमा में दाखिल हुआ तो धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में उसे चालक सहित पकड़ लिया गया।

इस साल करीब 15 करोड़ रुपए का माल सप्लाई करने की आशंका

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सालभर में करीब आधा दर्जन चक्कर लगाकर ट्रक भर-भरकर डोडा चूरा मारवाड़ पहुंचा चुका था। केवल इसी साल करीब 15 करोड़ रुपए का माल सप्लाई किए जाने की आशंका है। आरोपी ऐसे रूट चुनते थे, जहां आमतौर पर मादक पदार्थों की तस्करी नहीं होती और पुलिस की निगरानी भी कम रहती है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल (28 वर्ष) पुत्र सुखदेव ठाकुर निवासी दास मोहल्ला थाना मरकच्यो जिला कोडरमा झारखंड के रूप में हुई थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें