29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर, May 26, 2026

Bharatpur : एनएचएआई के टैंकर को पीछे से मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक, हाईवे पर लगा एक किमी लंबा जाम

Bharatpur : भरतपुर में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमोली गांव के समीप मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएचएआई के टैंकर को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।

Bharatpur NHAI water tanker collides Mini Truck driver trapped cabin one KM long jam

दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक। फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर में ​छौकरवाड़ा में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमोली गांव के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवे पर पौधों को पानी पिला रहे एनएचएआई के टैंकर को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मिनी ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया। सूचना पर हाई-वे सेफ्टी टीम पहुंची। इसके बाद वहां पहले से मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और हाई-वे सेफ्टी टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। हादसे के कारण हाई-वे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

​जयपुर से भरतपुर जा रही थी कैंट्रा

​हाई-वे टैंकर के ड्राइवर खेम सिंह ने बताया कि वह छोंकरवाड़ा से आमोली टोल प्लाजा की तरफ हाई-वे के डिवाइडर पर लगे पेड़ों को पानी देते हुए आ रहे था। इसी बीच जयपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पानी के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। मिनी ट्रक में वाशिंग पाउडर भरा हुआ था, जिसे खाली करने के लिए चालक भरतपुर की तरफ जा रहा था। इस हादसे में मिनी ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया।

​हाईवे पर लगा लंबा जाम

हाईवे के एक हिस्से पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसे वाहन चालकों की हालत खराब हो गई। सूचना मिलते ही हलैना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हलैना थाना पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगवाई। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर हाई-वे के किनारे खड़ा करवाया। इस तेज कार्रवाई से यातायात सुचारू हो सका और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने आगे जांच शुरू की।

​चालक के पैरों में आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

​पुलिस के अनुसार हादसे में मिनी ट्रक चालक लखन सिंह जाटव (निवासी नगला मई, थाना लखनपुर) गंभीर रूप से घायल हुआ है। केबिन में दबने के कारण उसके पैरों में काफी चोटें आई हैं। हाई-वे सेफ्टी टीम ने एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को तुरंत हलैना के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें