
बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के गौसगंज सराय स्थित खंडेलवाल खाद्य तेल प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई होते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने कई टैंकों और तैयार माल की गहन जांच की।
जांच के दौरान सरसों तेल, चक्रा ब्रांड सरसों तेल, रेपसीड तेल, पामोलीन तेल, सोयाबीन तेल, सोयाबीन क्लासिक पैक, मल्टीसोर्स खाद्य तेल और राइस ब्रान तेल के कुल आठ नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छापे के दौरान न्यूट्रीप्लस रेपसीड तेल के 15-15 लीटर के 1485 कंटेनर जब्त किए गए। कुल 22 हजार 273 किलोग्राम तेल को सीज किया गया है। जब्त किए गए तेल की कीमत लगभग 31 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। जिन टैंकों से नमूने लिए गए हैं, उनसे तेल की प्रोसेसिंग, पैकिंग और बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित तेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई में शाहजहांपुर और बरेली की संयुक्त टीम शामिल रही। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागेश मणि त्रिपाठी, अक्षय गोयल सहित कई खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के तेल कारोबारियों में हलचल है।
संबंधित विषय:
Updated on:
07 Feb 2026 09:53 pm
Published on:
07 Feb 2026 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
