10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ सफाई निरीक्षकों ने खोला मोर्चा, उत्पीड़न का आरोप, आदेश मानने से इनकार

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में आठ सफाई निरीक्षक, जोनल स्वच्छता अधिकारी और मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. भानु प्रकाश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके नेतृत्व में काम करने से साफ इनकार कर दिया। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की।

2 min read
Google source verification

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. भानु प्रकाश

बरेली। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में आठ सफाई निरीक्षक, जोनल स्वच्छता अधिकारी और मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. भानु प्रकाश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके नेतृत्व में काम करने से साफ इनकार कर दिया। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की।

मुख्य सफाई निरीक्षक एमपीएस सिंह राठौर और जोनल स्वच्छता अधिकारी विमल मिश्रा की अगुआई में सभी आठ सफाई निरीक्षक नगर आयुक्त संजीव कुमार के कार्यालय पहुँचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ड्यूटी पूरी कर घर पहुँचने के बाद कर्मचारियों को दोबारा कार्यालय बुलाकर नए-नए काम थोपे जाते हैं। आरोपों में यह भी शामिल है कि मनमाने तबादले किए जा रहे हैं, अवकाश रोके जा रहे हैं और अच्छे काम पर सराहना के बजाय फटकार मिलती है।

‘नेतृत्व में काम करना संभव नहीं’, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर भी सहयोग का आरोप

जोनल स्वच्छता अधिकारी विमल मिश्रा ने कहा कि कैडर के सभी सफाई निरीक्षकों ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा हालात में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में काम करना उनके लिए संभव नहीं। आरोप लगाया गया कि उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी पूरे मामले में सहयोगी भूमिका निभा रहे हैं। कर्मचारियों ने चेताया कि अगर हालात नहीं सुधरे तो कामकाज ठप होने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पलटवार

आरोप निराधार हैं, शासनादेश के अनुसार ही काम लिया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. भानु प्रकाश ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि किसी का कोई उत्पीड़न नहीं किया गया। कुछ कर्मचारी अनावश्यक दबाव बनाना चाहते हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। काम पूरी तरह शासनादेश के अनुरूप कराया जा रहा है।
उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. नैन सिंह ने विवाद की जड़ एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) बताते हुए कहा कि कुछ कर्मी मनमानी तरीके से एसीआर भेजने का दबाव बना रहे हैं, जो गलत है।

नगर आयुक्त ने सुनवाई के बाद जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

नगर आयुक्त संजीव कुमार ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई निरीक्षकों और अधिकारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। सभी का एसीआर नियमानुसार प्रेषित करने को कहा गया है।

हम आयुक्त के आदेश पर ही काम करेंगे

कर्मचारियों ने साफ कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं। नगर निगम के प्रशासनिक प्रमुख नगर आयुक्त हैं। जब तक विवाद सुलझता नहीं, सभी सफाई निरीक्षक और जोनल अधिकारी सिर्फ नगर आयुक्त के आदेश पर ही कार्य करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग