29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां, May 24, 2026

Rajasthan: पत्नी ने छोड़ा तो किराए पर रहने लगा, मकान मालिक की बेटी को बुरी नजर से देखता; टोका तो उठाया खौफनाक कदम

Rajasthan Murder Case: मकान मालिक महिला की हत्या और उसकी नाबालिग बेटी पर चाकू से प्राणघातक हमला करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात के करीब 12 घंटे के दौरान आरोपी किराएदार युवक को गिरफ्तार कर लिया

Baran Murder Case

पुलिस की गिरफ्त में महिला की हत्या का आरोपी। फोटो: पत्रिका

Baran Murder Case: बारां। अन्ता कस्बे में एक मकान मालिक महिला की हत्या और उसकी नाबालिग बेटी पर चाकू से प्राणघातक हमला करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात के करीब 12 घंटे के दौरान आरोपी किराएदार युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतका प्रेम बाई (52) के घर पर किराए से रहता था। किराए से रहने के दौरान वह मकान मालिक एक बेटी पर गलत निगाह रखता था और एक तरफा प्यार करता था।

संदेह होने पर मां प्रेम बाई ने टोका तो उनसे काफी कहासुनी की। उन्होंने मकान खाली करा लिया। इसके बाद से आरोपी रंजिश रखने लगा और उसने गुरुवार रात टहलने जा रही मां-बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बारां सदर थाना क्षेत्र के संबलपुर निवासी आरोपी सीताराम मेघवाल (43) को पहले डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बेटी कोटा अस्पताल में भर्ती

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासू ने बताया कि 21 मई की रात करीब 8.30 बजे रामदेवजी मंदिर के पास सीसवाली रोड बरडिया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश के चलते मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया था। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अंता अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कोटा रेफर कर दिया।

बाद में घायल प्रेमबाई मेघवाल (52) निवासी जगदंबा कॉलोनी अंता की एमबीएस अस्पताल कोटा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी पुत्री कृष्णा (17) गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज कोटा में भर्ती है। मृतका के पति घनराज मेघवाल की रिपोर्ट पर थाना अंता में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एफएसएल एवं एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

रातभर चली दबिश, चार टीमों का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी पुष्पेंद्र आड़ा के नेतृत्व में थाना अंता, डीएसटी और साइबर सेल की चार विशेष टीमों ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने आरोपी सीताराम मेघवाल को सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में ढीबरी पुलिया के पास से डिटेन कर बाद में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मृतका से आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में पुलिस गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

विवाहित है आरोपी, पत्नी ने भी छोड़ा साथ

आरोपी पर कर्जा होने से गांव नहीं जाता था तथा अन्ता में किराए से रहकर मजदूरी करता था। यहां से मकान खाली कराने के बाद वह से वह कोटा रहने लग गया। वह विवाहित है तथा उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई है। इसी मामले में बारां न्यायालय बारां में उसका प्रकरण विचाराधीन है। वह घटना के दिन बारां न्यायालय में प्रकरण की पेशी पर कोटा से आया था तथा पहले से ही वारदात करने का मानस बनाकर चाकू साथ लेकर अन्ता पहुंचा था। उसी दिन रात में वारदात को अंजाम दिया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें