Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Winter 2025: बारिश थमते ही ठंड ने दी दस्तक! सुबह-शाम महसूस होने लगी हल्की ठंड

CG Winter 2025: बालोद जिले में लंबी अवधि तक हुई बारिश के बाद कुछ दिनों से बारिश थमी है। आसमान साफ होने के साथ ही ठंड भी दस्तक दे रही है।

less than 1 minute read
CG Winter 2025: बारिश थमते ही ठंड ने दी दस्तक! सुबह-शाम महसूस होने लगी हल्की ठंड(photo-patrika)

CG Winter 2025: बारिश थमते ही ठंड ने दी दस्तक! सुबह-शाम महसूस होने लगी हल्की ठंड(photo-patrika)(फोटो- ANI)

CG Winter 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लंबी अवधि तक हुई बारिश के बाद कुछ दिनों से बारिश थमी है। आसमान साफ होने के साथ ही ठंड भी दस्तक दे रही है। जिले में अब सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रह है। सुबह के वक्त हल्की धुंध दिखाई पड़ रही है। सोमवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।

CG Winter 2025: बालोद में मौसम बदलने लगा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

गांव और शहर दोनों इलाकों में अब सुबह टहलने निकले लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। रात में लोग पतले कंबल या चादर का सहारा लेने लगे हैं। यह संकेत है कि धीरे-धीरे सर्दियों का मौसम नजदीक आ रहा है।

बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर

मौसम के मिजाज में दो-तीन दिन से तब्दीली देखने को मिल रही है। मौसम में बदलाव का असर भी लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। लोग सर्दी, खांसी, वायरल फीवर से पीड़ित हो रहे हैं। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा हो, लेकिन सुबह-शाम ठंड का भी अहसास होने लगा है।