30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट, Feb 22, 2026

इंग्लिश लिटरेचर की तैयारी प्रश्नपत्र मिला इंग्लिश कम्युनिकेशन का, सडक़ पर प्रदर्शन

बालाघाट. इंग्लिश लिटरेचर की जगह इंग्लिश कम्युनिकेशन का प्रश्नपत्र मिलने से नाराज सीबीएसई 10वीं बार्ड के 45 परीक्षार्थी हैरान रह गए। परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने परिजनों के साथ वारासिवनी-कटंगी मार्ग पर चंदोरी स्थित स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन […]

सीबीएसई 10वीं बोर्ड के 45 परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में - स्कूल प्रबंधन ने मानी गलती, अगामी समय में सुधरवाने का दिया आश्वासन

सीबीएसई 10वीं बोर्ड के 45 परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में - स्कूल प्रबंधन ने मानी गलती, अगामी समय में सुधरवाने का दिया आश्वासन

बालाघाट. इंग्लिश लिटरेचर की जगह इंग्लिश कम्युनिकेशन का प्रश्नपत्र मिलने से नाराज सीबीएसई 10वीं बार्ड के 45 परीक्षार्थी हैरान रह गए। परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने परिजनों के साथ वारासिवनी-कटंगी मार्ग पर चंदोरी स्थित स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन की वजह से सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।

कटंगी मार्ग स्थित आईडियल पब्लिक हायर सेकेन्डरी स्कूल चंदोरी के कक्षा 10वीं के 45 परीक्षार्थियों की इंग्लिश की परीक्षा शनिवार को थी। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी पहुंचे। परीक्षा के समय जब उनके हाथों में प्रश्न पत्र आया तो वे हैरान रह गए। बताया कि वर्षभर वे इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई किए। लेकिन प्रश्नपत्र इंग्लिश कम्युनिकेशन का मिला। बताया जा रहा है कि यह गलती विद्यालय प्रबंधन ने फार्म भरते समय की थी, जिसकी वजह से प्रश्नपत्र ऐसा आया।

पहले भी दिया था सुधरवाने का आश्वासन

गौरतलब है कि विद्यालय प्रबंधन को अपनी गलती की जानकारी प्रवेश पत्र आने के बाद हो गई थी। प्रवेश पत्र मिलने के बाद परीक्षार्थियों ने इंग्लिश लिटरेचर के स्थान पर इंग्लिश कम्युनिकेशन देखकर आपत्ति जताई। उस समय सकते में आए प्रबंधन ने छात्रों के साथ पालकों से कहा था कि प्रश्नपत्र इंग्लिश लिटरेचर का आएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उधर छात्रों का कहना है कि प्रवेश पत्र मिलने के बाद आश्वासन मिला था पर वैसा हुआ नहीं है। ऐसे में हमलोग केवल ग्रामर के सवाल ही हल कर पाए हैं। पालक दीपमाला ठाकरे ने बताया कि प्रबंधन हमलोगों को लागातर आश्वासन दे रहा था पर हुआ नहीं।

9वीं में फार्म भरते समय हुई थी गलती

प्राचार्य डॉ. दया राऊत ने बताया कि कक्षा 9वीं में ही विद्यार्थियों के फार्म भर दिए जाते हैं। उनके पदभार सम्हालने के पूर्व फार्म भरे जा चुके थे। प्रवेश पत्र आने के बाद इसकी जानकारी हुई। भोपाल व दिल्ली के सीबीएसई कार्यालय तक प्रबंधन के अधिकारी गए, लेकिन सुधार नहीं हो पाया। सीबीएसई द्वारा द्वितीय परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। उस परीक्षा में अंग्रेजी लिटरेचर की परीक्षा दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

वर्जन - एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के गलत कोड भरने के कारण इंग्लिश लिटेरचर के स्थान पर इंग्लिश कम्युनिकेशन का पेपर मिला है। विद्यालय प्रबंधन ने अपनी गलती मान ली है। वे लोग सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें