29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट, May 12, 2026

ब्लास्टिंग से घरों में दरार, रोक नहीं लगी तो जान पर पड़ सकती है भारी

ग्रामीणों का आरोप- गांव में मैग्नीज खनन करने वाली कंपनी नियमों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग करती है। ब्लास्टिंग से घरों में दरार आ रहे हैं।

ग्राम पंचायत हथौड़ा का मामला, तहसीलदार बोले कराएंगे जांच

ग्राम पंचायत हथौड़ा का मामला, तहसीलदार बोले कराएंगे जांच

बालाघाट. तिरोड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथौड़ा में ब्लास्टिंग से घरों में दरार आ रही है। इससे ग्रामीण दहशत में है। उनकी माने तो समय रहते यदि इस पर अंकुश नहीं लगा तो यह जान पर भारी पड़ सकती है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर, उप संचालक खनिज बालाघाट, एसडीएम कटंगी, तहसीलदार तिरोड़ी, डीजीएमएस से की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में मैग्नीज खनन करने वाली कंपनी नियमों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग करती है। ब्लास्टिंग से घरों में दरार आ रहे हैं। जान का खतरा बना हुआ है। निर्धारित क्षेत्र से अधिक में खनन किए जाने की भी शिकायत ग्रामीणों ने की है। आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित कंपनी की ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अवैध खनन की वजह से गांव में पानी का जलस्तर नीचे चला गया है।

विधायक ने ली खदान संचालकों की बैठक

कुएं व हैंडपंप पानी देना बंद कर दिए हैं। बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक गौरव पारधी ने मॉयल नगरी तिरोड़ी के विश्राम गृह में खदान संचालकों की बैठक ली थी। इसके बाद भी ग्रामीणों की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता कौशल्या राऊत, ओमेंद्र गौतम पंकज सहारे, कुंवर सिंह गौतम, केश भैरम, महेश ठाकरे, ललित गौतम कमल, विक्रम, रामप्रसाद, रीतुसेन ठाकरे, चैतराम ठाकरे, छोटेलाल, प्रमोट आदि ने बताया कि जल्द ही प्रशासन ने ब्लास्टिंग से मकानों की पहुंची क्षति की जांच नहीं कराई तो ग्रामीण सडक़ पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

जाम में भी जल संकट

ग्राम जाम में भी जल संकट का मामला सामने आया है। उप संचालक खनिज फरहत जहां ने बताया कि बीते दिनों सीआरएस की बैठक में ग्रामीणों ने यह बात बताई थी। उस समय खनन करने वाली कंपनी से उक्त क्षेत्र में टैंकर से पानी उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई थी।

वर्जन - ग्रामीणों ने शिकायत की है। पटवारी को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पटवारी का रिपोर्ट आने के बाद उसका अवलोकन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - गीता रहांगडाले, तहसीलदार तिरोड़ी

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें