30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट, Apr 21, 2026

एमपी में तीन पुलिस अफसरों पर कड़ी कार्रवाई, बैठक में पान खाने, हंसी-ठिठोली करनेवाले को भी किया सस्पेंड

Balaghat- एसपी के सामने हंसी-ठिठोली करनेवाले एएसआइ को सस्पेंड किया, तीन टीआई को किया लाइन अटैच

Balaghat SP Line attaches three Station Officers

Balaghat SP Line attaches three Station Officers

Balaghat- एमपी में जनता की शिकायतों को दूर करने और समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन चलाई जा रही है लेकिन प्राय: अधिकारी, कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं लेते। यही कारण है कि इसमें लंबित प्रकरणों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सीएम मोहन यादव खुद इसपर नाराजगी जता चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों और थाना क्षेत्रों में गंभीर अपराधों पर चर्चा करने बालाघाट एसपी ने वीसी ली तो कई अधिकारी ही अनुशासनहीनता करते दिखाई दिए। समीक्षा के दौरान एक एएसआई तो पान चबाता रहा जबकि एक अन्य हंसी-ठिठोली करता दिखा। इसपर सख्त कदम उठाते हुए एसपी ने तीन अधिकारियों को लाइन अटैच कर दिया जबकि एएसआई को निलंबित कर दिया है। एसपी के इस कड़े एक्शन से जिलेभर के पुलिस हल्कों में खलबली मच गई है।

एसपी आदित्य मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन में जिले में अपराधों से संबंधित लंबित शिकायतों को लेकर पुलिस अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की

बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। इसको लेकर वे बेहद एक्टिव हैं। 17 अप्रैल को एसपी आदित्य मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन में जिले में अपराधों से संबंधित लंबित शिकायतों को लेकर पुलिस अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। जिलेभर के थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ पुलिसकर्मी इसमें शामिल हुए।

पुलिसकर्मियों को हंसना, पान चबाना महंगा पड़ा

अहम बैठक में कुछ अधिकारी कर्मचारी अनुशासनहीन और लापरवाह नजर आए। कोतवाली में पदस्थ एएसआई रामकिशोर राहंगडाले हंसते खिलखिलाते दिखाई दे गए। एसपी ने जवाब मांगा तो एएसआइ संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। कटंगी थाना के एक अन्य एएसआई पेंढारीलाल अहाके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पान चबाते रहे। एसपी ने एएसआइ के कृत्यों को अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई कर दी। पुलिसकर्मियों को हंसना और पान चबाना महंगा पड़ गया।

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली टीआइ कामेश कुमार धुमकेती, ग्रामीण टीआइ अमित अग्रवाल और रामपायली टीआइ दिलीप मौर्य को लाइन अटैच किया

बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन पर आईं शिकायतों की समीक्षा में तीन टीआइ की लापरवाही भी सामने आई। एसपी आदित्य मिश्रा ने तीनों टीआइ को लाइन अटैच कर दिया। सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली टीआइ कामेश कुमार धुमकेती, ग्रामीण टीआइ अमित अग्रवाल और रामपायली टीआइ दिलीप मौर्य को लाइन अटैच किया गया है।

कटंगी थाने के एएसआइ रामकिशोर राहंगडाले को सस्पेंड कर दिया

वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही समीक्षा के दौरान हंसी-ठिठोली कर रहे कटंगी थाने के एएसआइ रामकिशोर राहंगडाले को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने आरक्षक शैलेष को भी सस्पेंड किया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें