बालाघाट, Feb 06, 2026

भाजपा मंडल की संयुक्त कार्यशाला का हुआ आयोजन
वारासिवनी। पहले काम सीमित और अस्थाई थे। अब विकसित भारत गारंटी रोजगार फार आजीविका मिशन ग्रामीण वीबी जी राम जी के अंतर्गत तालाब, सडक़, गोदाम, युवाओं के लिए स्किल सेंटर, शेड निर्माण और जल संरचनाएं बनेगी। इससे गांव की अपनी संपति बनेगी एवं गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही काम के साथ कौशल भी सिखाया जाएगा। लोग सिर्फ मजदूर नहीं कमाने वाले और आत्मनिर्भर बनेंगे।
यह विचार भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विकसित भारत गारंटी रोजगार फार आजीविका मिशन ग्रामीण के जिला संयोजक किशोर अमूले ने विधानसभा परसवाड़ा के परसवाड़ा एवं मझगांव ग्राम में भाजपा मंडल की कार्यशाला में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कार्यशाला में जनपद अध्यक्ष संबल सिंह धुर्वे, उपाध्यक्ष कांतिलाल राहंगडाले, योगेश शरणागत, संतोष साहू, पीतमलाल बोपचे, कमलेश मरकाम, नोबल सिंह उइके, दिलीप पंदरे, तेजराम ठाकरे, महेंद्र तिवारी, अशोक पंदरे, भूमेश शरणागत, खेमचंद येड़े, तिरपाल मसराम, भूमेश्वर आमों, दिलीप पंदरे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संबंधित विषय:
Published on: 06 Feb 2026 08:21 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।