30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट, Mar 01, 2026

ईरानी गैंग ने वारासिवनी में महिला से की थी जेवर व मोबाइल की ठगी

बालाघाट. वारासिवनी नगर के फव्वारा चौक के पास सब्जी बेचने वाली वार्ड नंबर 15 निवासी विद्या ठाकरे से सोने के जेवर व मोबाइल की ठगी करने वाला आरोपी महिला-पुरुष ईरानी गैंग के सदस्य है। पुलिस ने दोनों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। उनके पास से ठगी के जेवर व घटना को अंजाम देने के […]

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, अपराध में प्रयोग किया गया कार भी जब्त

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, अपराध में प्रयोग किया गया कार भी जब्त

बालाघाट. वारासिवनी नगर के फव्वारा चौक के पास सब्जी बेचने वाली वार्ड नंबर 15 निवासी विद्या ठाकरे से सोने के जेवर व मोबाइल की ठगी करने वाला आरोपी महिला-पुरुष ईरानी गैंग के सदस्य है। पुलिस ने दोनों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। उनके पास से ठगी के जेवर व घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया कार जब्त किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में पति-पत्नी है। दोनों के खिलाफ पूर्व में महाराष्ट्र रा’य के अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज है।

एसडीओपी वारासिवनी अभिषेक चौधरी ने बताया कि घटना के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। बालाघाट से नागपुर तक करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर लगभग 200 किमी तक आरोपियों का पीछा किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान कर पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी लूट, डकैती व चोरी के मामले महाराष्ट्र रा’य में दर्ज है। आरोपियों ने जिले में कहीं और किसी घटना को अंजाम दिया है। इसका पता लगाया जा रहा है, जररूत पड़ी तो रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

एसडीओपी चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नेहरू चौक सहित शहर व हाईवे के कैमरों की फुटेज खंगाली गई। लगातार ट्रैकिंग करते हुए बालाघाट, कटंगी होकर नागपुर तक आरोपियों के लोकेशन चिन्हित किए गए। उनकी पहचान नादिर जैदी व जैनब जैदी निवासी हुडको कॉलोनी जरीपटका नागपुर के रूप में हुई है। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर वारासिवनी लाया गया।

यह है घटना

गौरतलब है कि वार्ड नम्बर 15 निवासी विद्या ठाकरे सब्जी बेचती है। वह प्रतिदिन की तरह 2& फरवरी को दुकान बंद करने के बाद सायं करीब आठ बजे घर लौट रही थी। अभी वह फव्वारा चौक के पास पहंची थी कि एक पुरुष व महिला ने उनसे डॉक्टर का पता पूछा और बातचीत में उलझा लिया। इसके बाद उनके 50 हजार रुपए से अधिक कीमत के जेवर 22 हजार रुपए की मोबाइल ठग कर फरार हो गए। उनकी रिपोर्ट पर थाना वारासिवनी में धारा &18(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें