Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में दीपोत्सव की अलौकिक छटा, सीएम योगी बोले-“जहां गोलियां चली थीं, वहां अब दीप जल रहे हैं”

अयोध्या आज दीपों की अलौकिक छटा में नहाई दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। और कहा- "जहां कभी गोलियां चली थीं। वहां अब दीप जल रहे हैं।" 29 लाख दीपों से जगमग हुई राम की पैड़ी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की। पूरा शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

2 min read
Yogi aditynath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स बीजेपी ट्विटर हैंडल

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या आज फिर त्रेतायुग जैसी भक्ति और उत्साह से जगमगा उठी। दीपोत्सव-2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम का राजतिलक कर राज्याभिषेक की परंपरा निभाई। जय श्रीराम और सरयू मैया के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अयोध्या विकास, विरासत और आस्था का केंद्र बन चुकी है। “जहां कभी गोलियां गूंजी थीं। वहां अब दीपों की पंक्तियां सजी हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया से सनातन धर्मावलंबी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। भारत के हर राज्य से श्रद्धालु यहां आस्था के दीप जला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश रामराज्य की दिशा में बढ़ रहा है। गरीबों को शौचालय, राशन, और आयुष्मान योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है। पहले त्योहारों के समय दंगे होते थे, लेकिन अब पूरे प्रदेश में शांति और सुरक्षा का माहौल है। सीएम ने कहा। “आठ सालों में यूपी ने माफिया राज से मुक्ति पा ली है। आज अपराधी भयभीत हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं और किसान समृद्ध हैं।”

विपक्ष पर प्रहार— “उन्होंने गोली चलाई, हम दीप जला रहे हैं”

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कभी कहा था कि राम हैं ही नहीं, वे मिथक हैं। और समाजवादी पार्टी के लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने ताले लगवाए थे। हम आस्था के द्वार खोल रहे हैं। उन्होंने गोली चलाई, हम दीप जला रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना साकार हुआ है। आज का दीपोत्सव उस 500 वर्ष पुराने संघर्ष की विजय का प्रतीक है। जो सनातन आस्था के लिए लड़ा गया।

रामकथा पार्क में भव्य राज्याभिषेक समारोह

रामकथा पार्क में सीएम योगी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का तिलक कर माल्यार्पण किया। मंच पर आरती उतारी गई। पूरा परिसर जयघोष से गुंजायमान हो उठा। प्रदेश सरकार के कई मंत्री, संत-महंत, चंपत राय सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
त्रेतायुग का दृश्य तब और जीवंत हो उठा जब पुष्पक विमान के रूप में सजे हेलीकॉप्टर से राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

29 लाख दीपों से जगमगाई राम की पैड़ी, नया विश्व रिकॉर्ड बनने की तैयारी

राम की पैड़ी पर इस वर्ष 29 लाख 25 हजार 51 दीप सजाए गए हैं। इनमें से 26 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा। इस भव्य कार्य में 33 हजार स्वयंसेवक लगे हुए हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। सभी वालंटियर्स को पहचान पत्र और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। आयोजन स्थल पर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी और जिला प्रशासन के बीच समन्वय के लिए विशेष टीम तैनात की गई है।

राम मंदिर के द्वारों का हुआ नामकरण

दीपोत्सव के अवसर पर राम मंदिर के प्रमुख तीन द्वारों का नामकरण भी पूरा हुआ। गेट नंबर तीन को जगद्गुरु मध्वाचार्य के नाम पर समर्पित किया गया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। जिससे हर कोना भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम बन गया है।

डिप्टी सीएम नहीं पहुंचे, सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अयोध्या पहुंचे, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अपरिहार्य कारणों से दीपोत्सव में शामिल नहीं हो सके।
मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के सभी सनातन धर्मावलंबियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। और कहा— “अयोध्या वह भूमि है। जहां धर्म ने मानव रूप लिया था। आज फिर वही प्रकाश विश्व में फैल रहा है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग