Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2025: टूट गया अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड; इस साल आंकड़ा पहुंचा 23 करोड़ के पार

Diwali 2025: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल आंकड़ा 23 करोड़ के पार पहुंच गया है। जानिए, 2017 से लेकर 2025 तक के आंकड़े।

less than 1 minute read
record breaking for devotees visiting ayodhya number crosses 23 crore

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा। फोटो सोर्स-Ai

Diwali 2025: यूपी सरकार इस साल अयोध्या में सरयू तट पर 9वां दीपोत्सव मनाने जा रही है। राम मंदिर के अलावा यहां पिछले 8 सालों से हर वर्ष आयोजित दीपोत्सव के कारण अयोध्या की भव्यता और भी ज्यादा बढ़ गई है। देश-विदेश में अयोध्या का आकर्षण दीपोत्सव ने बढ़ा दिया है।

इसी वजह से अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनमें भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी भी शामिल हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े

वर्षभारतीय पर्यटकविदेशी पर्यटककुल पर्यटक
20171,78,32,71725,1411,78,57,858
20181,95,34,82428,3351,95,63,159
20192,04,63,40338,3212,04,91,724
202061,93,5372,61161,96,148
20211,57,43,359311,57,43,390
20222,39,09,0141,4652,39,10,479
20235,75,62,4288,4685,75,70,896
202416,43,93,47426,04816,44,19,522

2025 में जनवरी से जून तक कितने श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे?

वहीं, 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी समेत कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु 2025 में जनवरी से जून तक अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे।

अयोध्या में रोजगार में भी तेजी से बढ़ोतरी

देश से ही नहीं विदेश से भी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अयोध्या में बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से अयोध्या में रोजगार में भी तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। तेजी से अयोध्या का विकास प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार करने में लगी है। फोर-लेन और सिक्स-लेन सड़कों से अयोध्या को जोड़ा जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग