10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: इन राशिवालों को रखना होगा अपना खास ख्याल, यहां पढ़िए कैसा होगा मेष से लेकर कन्या राशिवालों का हाल

Saptahik Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर कन्या राशिवालों के लिए टैरो कार्ड के अनुसार कैसा रहेगा फरवरी महीने का पहला सप्ताह। यहां पढ़िए अपना साप्ताहिक टैरो राशिफल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

Nitika Sharma

Jan 30, 2026

Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026

Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026

Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026: टैरो कार्ड के हिसाब से फरवरी के पहले सप्ताह में मेष राशि वालों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। वहीं कर्क राशि के जातक को बिना बात के विवादों से बचकर रहना होगा। टैरो कार्ड एंजेल हमें हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में बताते हैं कि हमारा आने वाला समय कैसा रहने वाला है। टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से जानिए मेष से लेकर कन्या राशिवालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें टैरो साप्ताहिक राशिफल।

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)


टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों को इस हफ्ते अपने काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा। आपको सलाह है कि फिलहाल, लंबी यात्राओं से बचें। क्योंकि सेहत बिगड़ने की संभावना हैं। किसी बात को लेकर इस हफ्ते आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं कोशिश करें कि आप मेडिटेशन से राहत मिलेगी। परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां और संतुलन आएगा।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल ( Taurus Weekly Tarot Card Readings)


टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह कोशिश करनी है कि आप अनावश्यक खर्चों से बचें। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोशिश करें की आप सही योजना बनाएं। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें और उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आपको सलाह है कि कठिनाइयों से घबराने की बजाय धैर्य रखें, जल्द ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)


टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आकर्षण और करिश्मा चरम पर देखने को मिलेगा। आपकी सृजनात्मक प्रवृत्तियों की सराहना की जाएगी। आपको अपने जीवनसाथी, बच्चों और परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। आपके रिश्तों में पहले से अधिक नजदीकियां देखने को मिलेंगी।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल ( Cancer Weekly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को सलाह है कि आप अपने साथी को समय और सहयोग दें। अनावश्यक विवादों से बचें। वरना घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों की आज अपनी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ के साथ साथ प्रगति के अवसर भी मिलेंगे। बस इस बात का ख्याल रखें कि आप उनका इस्तेमाल सही तरीके से करें।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोग आज सफलता पाने के लिए अग्रसर रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को तरक्की पाने के कई मौके इस हफ्ते मिलने वाले हैं। इस हफ्ते आप जो भी मेहनत करेंगे और जिन लोगों से संपर्क बनाएंगे वह आपको आने वाले दिनों में लाभ दिलाने में मदद करेंगे। आपकी मेहनत और लोग आपके लिए भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। इस हफ्ते बस अपने साथी की सेहत का ख्याल रखें। उन्हें आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों के कामकाज आज बनते बनते थोड़ा अटक सकते हैं। आपको सलाह है कि अगर आप इस हफ्ते प्रॉपर्टी खरीदने का बेचने का मन बना रहे हैं तो इससे जुड़े निर्णय सोच समझकर लें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो घर की सुरक्षा का इंतजाम अच्छे से करके ही जाएं। किसी बात को लेकर परिवारवालों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी की सहयोग भी नहीं मिल पाएगा।