Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Nakshatra Parivartan 2025: इस दिन सूर्य का शनि नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के कर्मों का हो सकता है हिसाब

Surya Nakshatra Parivartan 2025: जानें 19 नवंबर 2025 को सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कैसे प्रभावित करेगा इन राशियों का भाग्य। पढ़ें करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर इसका ज्योतिषीय असर।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Nov 03, 2025

Surya Nakshatra Parivartan 2025

Surya Nakshatra Parivartan 2025 (photo- gemini ai)

Surya Nakshatra Parivartan 2025: सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करता है, जो सभी राशियों के लिए और देश-दुनिया के लिए बदलाव लाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस महीने सूर्य 19 नवंबर 2025 को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं और 2 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। अभी फिलहाल सूर्य विशाखा नक्षत्र में स्थित हैं।

अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनिदेव को कहा जाता हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो कई राशियों के जीवन में बदलाव लाते है। इसके सकारात्मक प्रभाव से नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति और दांपत्य जीवन में सुधार आता है। तो आइए जानते हैं किन राशियों पर सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से प्रभाव डाल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश बेहद लाभकारी हो सकता है। इस अवधि में व्यापार में तगड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। अगर आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। नौकरी करने वाले मिथुन राशि वालों के लिए पद-प्रतिष्ठा और सैलरी वृद्धि के योग बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने और घर में सुख-शांति का माहौल रह सकता है। दांपत्य जीवन में भी सुधार आएगा और परिवार के साथ आनंदमय समय बिताने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही लकी हो सकता है। जीवन में नई शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय होगा। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जो आपके मन को बहुत खुश कर सकती है। संतान से जुड़ी खुशखबरी भी मिलने के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सभी अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। इस अवधि में पैसा कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में आपके आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं, उन्हें अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पैसा कमाने के नए अवसर खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने के लिए अनुकूल समय रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित हो सकती है। मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होने का योग है।