Jupiter Transition In Gemini: हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु गोचर 2025 (Guru Rashi Parivartan 2025) बुधवार 14 मई की रात 11.20 बजे हो रहा है। गुरु भाग्य के कारक हैं, जब ये अशुभ फल देते हैं तो भाग्य साथ नहीं देता है और हर काम में चुनौती आती है सफलता दूर हो जाती है, जीवन दुख से भर जाता है। यहां तक कि परिवार का सुख चैन छिन जाता है।
प्रयागराज के ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय की मानें तो मिथुन राशि में गुरु गोचर मेष, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव ला सकता है। किसी को नौकरी व्यापार और धन के मामलों से टेंशन होगी तो किसी का पारिवारिक सुख चैन छिन सकता है।आइये जानते हैं गुरु इन राशियों को एक साल तक कैसा देंगे फल
गुरु गोचर 2025 मिथुन राशि में हो रहा है, यह घटना मेष राशि वालों के व्यवहार में आलस्य बढ़ा सकता है। इससे काम में मेष राशि वालों का मन मुश्किल से लगेगा। आप काम टालते नजर आएंगे, इससे नुकसान हो सकता है। नौकरी और कारोबार में परेशानी बढ़ेगी। इससे बचने के लिए सतर्क रहना होगा। भाई बहनों से संबंध में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी।
इस अवधि में आय सामान्य ही रहेगी लेकिन खर्च बढ़े रहने से बजट गड़बड़ा सकता है। अति उत्साह में काम करना नुकसान दे सकता है। अच्छा यह होगा कि इस अवधि में जोखिम लेने से दूर रहें, फैसले अधिक सोच समझकर करें। आपकी राशि मेष है तो ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का रोज 108 बार जप करें और जरूरतमंदों को पीले कपड़े दान करें, राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः
आपकी राशि कन्या है तो आने वाला समय आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। मिथुन राशि में गुरु राशि परिवर्तन के बाद कन्या राशि वालों को कारोबार से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस अवधि में सरकारी काम, शासन, प्रशासन से जुड़े लोगों को अधिक संभलकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी से जी न चुराएं, उसे लेकर ढंग से पूरा करने की कोशिश करें।
इस समय कन्या राशि वाले बचत के लिए अधिक कोशिश करते नजर आएंगे। हालांकि अपेक्षित सफलता शायद ही मिले। परिवार में लोगों से अच्छा व्यवहार करें वर्ना यह गृह क्लेश का कारण बन सकता है। ऐसे काम को करने से तौबा करें जो आपके सम्मान के लिए ग्रहण बन जाए। दांपत्य जीवन संभालने के लिए भी अधिक कोशिश करनी होगी। हर रविवार को मंदिर में भगवान विष्णु के लिए घी का दीया जलाएं और उनके नाम का जप करें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी मिथुन राशि में गुरु का गोचर शुभ नहीं है। इस समय काम में बाधाएं आएंगी। चल रहे काम रूक सकते हैं। भले ही धार्मिक गतिविधियां पसंद हों, फिर भी आर्थिक परेशानियों से बचना मुश्किल होगा। लेनदेन में सतर्क रहना होगा। धन हानि को रोकने का प्रयास करना होगा और फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगानी होगी।
सेहत भी इस समय आपके लिए चुनौती बनी रहेगी। पहले से बीमार हैं तो अधिक सतर्क रहें। खान पान का विशेष ध्यान दें दिनचर्या में योग और प्राणायाम को शामिल करें। अपनी गोपनीय बातें इस समय किसी को न बताएं वर्ना सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। दांपत्य जीवन में भी परेशानी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातक को हर गुरुवार को श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशि वालों के लिए भी मिथुन राशि का गुरु शुभ फल देता नजर नहीं आता। इस समय विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आलस्य बढ़ सकता है, कारोबार में उतार चढ़ाव आ सकता है। पेट या दिल से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपके प्रयासों को अपेक्षित सराहना नहीं मिलेगी। वाद विवाद की स्थिति बने तो धैर्य रखें। इस अवधि में मकर राशि वालों को हर गुरुवार को केले के पौधे की पूजा करनी चाहिए और गुड़ चने की दाल चढ़ाना चाहिए।
गुरु गोचर की अवधि मीन राशि वालों की लाइफ में अशांति ला सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य में कमी आ सकती है। छोटी छोटी बात पर कहासुनी मानसिक तनाव का कारण बन सकता है, जिससे बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी।
संपत्ति आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धन प्राप्ति के प्रयास कभी सफल होंगे, कभी असफल। हालांकि सोचसमझकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिल सकती है। मीन राशि वाले गुरुवार को ऊं बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जप करें, लाभ होगा।
Updated on:
14 May 2025 03:38 pm
Published on:
14 May 2025 03:36 pm