Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2025: सालों बाद बना दुर्लभ योग, इन 3 राशियों पर बरस सकती है मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2025: इस साल दीपावली पर बन रहा है दुर्लभ वैभव लक्ष्मी राजयोग। चंद्रमा और शुक्र के मिलन से बन रहे इस शुभ योग का असर तीन राशियों कुंभ, मीन और मकर पर खास पड़ेगा। जानिए किन जातकों को मिलेगा धन, समृद्धि और सफलता का वरदान।

2 min read

भारत

image

Dimple Yadav

Oct 19, 2025

Diwali 2025

Diwali 2025 (photo- gemini ai)

Diwali 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी ग्रह अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर नई राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव हर राशि के जातकों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। इस वर्ष दीपावली का पर्व बेहद खास रहने वाला है क्योंकि कई सालों बाद एक दुर्लभ और शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस बार दिवाली के दिन चंद्रमा और शुक्र का मिलन कन्या राशि में होगा, जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग बन रहा है। यह योग धन, समृद्धि और सौभाग्य का सूचक है। माना जाता है कि इस योग का प्रभाव विशेष रूप से तीन राशियों कुंभ, मीन और मकर पर अत्यंत शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दीपावली 2025 नई खुशखबरी लेकर आ सकती है। वैभव लक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कारोबार में विस्तार और नई साझेदारी के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए प्रोजेक्ट्स से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान प्राप्त हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता और सौहार्द बना रहेगा, वहीं संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे। इस अवधि में माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से धन आगमन के नए मार्ग खुल सकते हैं। पुराने रुके हुए पैसे भी वापस मिलने की संभावना रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह दीपावली आत्मविश्वास और सफलता से भरी रहने वाली है। वैभव लक्ष्मी राजयोग का असर आपकी सोच और निर्णय क्षमता पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और मेहनत का उचित फल मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। विवाहित जातकों के रिश्तों में प्रेम और समझ और गहराएगी, जबकि अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्तावों के योग मजबूत हैं। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी और निवेश से लाभ की संभावनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी राहत मिलेगी। पुरानी बीमारियों या मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह दीपावली सौभाग्य और सफलता लेकर आएगी। वैभव लक्ष्मी राजयोग आपकी किस्मत को नई दिशा देगा। भाग्य स्थान पर बन रहा यह योग आपके अधूरे कार्यों को पूरा करेगा। करियर में पदोन्नति, सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि और लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से यह अवधि मजबूती का संकेत दे रही है। निवेश और नए प्रोजेक्ट्स लाभदायक साबित होंगे। धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्यों की संभावना रहेगी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग भी हैं। कुल मिलाकर दीपावली 2025 तीन राशियों के लिए सौभाग्य, धन और प्रगति का सुंदर संगम लेकर आने वाली है।