17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang: आज का पंचांग 18 फरवरी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल

Today Panchang 18 February 2026 : आज का पंचांग 18 फरवरी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, दिशा शूल, ग्रह स्थिति और कुम्भ राशि का राशिफल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Feb 17, 2026

Aaj Ka Panchang 18 February

Aaj Ka Panchang 18 February : आज का पंचांग 18 फरवरी 2026,

Aaj Ka Panchang 18 February 2026 : आज का पंचांग 18 फरवरी 2026, बुधवार को आधारित है। इसमें आपको विक्रम संवत, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, ग्रहों की स्थिति और जन्म राशिफल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिलेगी। इस पंचांग के माध्यम से आप अपने दिन की सही शुरुआत शुभ समय में कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं। यह पंचांग विशेष रूप से धार्मिक, व्यापारिक, यात्रा और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

आज का पंचांग बुधवार, 18 फरवरी, 2026

क्रमांकविवरणमान (Value)
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास29 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुबसंत ऋतु प्रारम्भ
8मासफाल्गुन
9पक्षशुक्ल प्रारम्भ

आज का चौघड़िया

आज लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9.53 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 11.17 से 12.41 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 3.29 से 4.53 तक रहेगा तथा लाभ का चौघड़िया 4.53 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो सुपारी, पान या इलायची आदि का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – प्रतिपदा तिथि दिन 4.58 तक होगी तदुपरान्त द्वितीया तिथि होगी ।

नक्षत्र – शतभिषा नक्षत्र रात्रि 9.16 तक होगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा ।
योग – शिव योग रात्रि 10.45 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्ध योग रहेगा ।
करण – बव करण दिन 4.58 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा।

आज का विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – चंद्रदर्शन, पंचक, बसंत ऋतु प्रारम्भ,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कुम्भ राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

हर्षल का कृत्तिका नक्षत्र चरण 3 में प्रवेश रात्रि 4-26 पर, प्लूटो का श्रवण नक्षत्र चरण 1 में प्रवेश दिन 7-46 पर, सायन मीन राशि में सूर्य प्रवेश रात्रि 9-22 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुम्भ होगी ।
आज रात्रि 9.16 तक जन्म लेने वाले बच्चों का शतभिषा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा ।
आज रात्रि 9.16 तक जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा तदुपरान्त लौह पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर सा, सी, सू, से, सो पर रखे जा सकते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, साधन-सम्पन्न, तीव्र स्मरण-शक्ति एवं गंभीर प्रकृति वाले होते हैं। ये जातक दुसरो के प्रति दयाभाव रखने वाला, परोपकारी एवं निस्वार्थ भाव से सेवा करने में तत्प्रर होते हैं। ये जातक स्वाभिमानी, स्वतंत्रताप्रिय एवं नए-नए मित्र बनाने में भी पीछे नहीं हटते। जातक उद्योगी, उधमी, परिश्रमी और इनमें प्रबन्धात्मक योग्यता विशेष होती हैं।