17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips for Office: अप्रेजल का समय आ रहा है, आपको भी चाहिए पैसा और प्रमोशन? जानें ऑफिस के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Office: अप्रेजल का दौर आते ही ऑफिस का माहौल बदल जाता है। ऐसे समय में सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि कार्यस्थल की ऊर्जा भी मायने रखती है। अगर आप भी इस अप्रेजल सीजन में अच्छी खबर सुनना चाहते हैं, तो इन वास्तु टिप्स पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Feb 17, 2026

Office Vastu Tips, Appraisal 2026, Career Growth Vastu,

Promotion Vastu Tips|फोटो सोर्स- Freepik

Vastu Tips for Office: मार्च और अप्रैल का महीना ज्यादातर कंपनियों में अप्रेजल और प्रमोशन का समय माना जाता है। ऐसे में हर कर्मचारी चाहता है कि उसकी मेहनत का सही मूल्य मिले और सैलरी के साथ पद में भी बढ़ोतरी हो। अगर आप भी इस अप्रेजल सीजन में सफलता और आर्थिक वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं, तो ऑफिस से जुड़े कुछ वास्तु नियम आपकी मदद कर सकते हैं। मान्यता है कि कार्यस्थल की सकारात्मक ऊर्जा, सही दिशा और संतुलित वातावरण तरक्की के रास्ते खोलते हैं। आइए जानते हैं ऐसे जरूरी ऑफिस वास्तु टिप्स, जो आपके करियर ग्रोथ में सहायक हो सकते हैं।

ऑफिस की दिशा और प्रमोशन के उपाय

ऑफिस का मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है, जो धन और प्रगति का संकेत देता है। यदि गेट दक्षिण या पश्चिम में हो, तो प्रवेश द्वार के पास पौधे या छोटा फव्वारा लगाकर ऊर्जा संतुलित की जा सकती है।प्रमोशन के लिए सोमवार को सफेद कपड़े में काले चावल बांधकर मां काली को अर्पित करने का उपाय भी पारंपरिक रूप से लाभकारी माना जाता है। हालांकि, इन उपायों के साथ मेहनत और सकारात्मक सोच भी जरूरी है।

व्यावसायी करें इस यंत्र की स्थापना

अगर आप बिजनेस करते हैं, तो अपने ऑफिस या दुकान में व्यापार वृद्धि यंत्र स्थापित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह यंत्र आर्थिक स्थिरता लाता है और व्यापार में आ रही बाधाओं को कम करता है। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में साफ स्थान पर रखें। नियमित रूप से इसकी सफाई और श्रद्धा भाव से पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जो व्यवसाय के विस्तार में सहायक मानी जाती है।

कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दिशा

ऑफिस में कंप्यूटर की दिशा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। स्क्रीन उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए, जिससे एकाग्रता और निर्णय क्षमता मजबूत होती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दक्षिण-पूर्व कोने में रखने से बचें। वहीं प्रिंटर, फाइल कैबिनेट या फोटोकॉपी मशीन को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना बेहतर माना जाता है। सही दिशा में रखी चीजें काम में स्थिरता और सफलता का संकेत देती हैं।

ऑफिस में पौधे लाएं सकारात्मकता

बांस का पौधा या कोई हरा-भरा शुभ अंकुर उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह न सिर्फ वातावरण को सुंदर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम करता है। ध्यान रखें कि सूखे या मरे हुए पौधों को तुरंत हटा दें, क्योंकि इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

डेस्क और बैठने की पोजिशन

डेस्क इस तरह रखें कि आप उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें। इससे सोचने की शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। आपकी पीठ हमेशा दीवार की तरफ होनी चाहिए, ताकि स्थिरता बनी रहे। खिड़की के ठीक सामने बैठने से बचें, क्योंकि इससे ध्यान भटक सकता है और निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।