# विदेश

यात्रियों से भरी बस हाईवे पर पलटी, बोलीविया में 9 लोगों की मौत और 22 घायल

Bolivia Bus Accident: बोलीविया में एक भीषण बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Bus accident in Bolivia

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के बढ़ते मामले चिंताजनक है। काफी कोशिशों के बावजूद इन मामलों में कमी नहीं आ रही है। आए दिन ही कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं जो एक गंभीर विषय है। इन रोड एक्सीडेंट्स के चलते हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो जाते हैं। इसी तरह का एक रोड एक्सीडेंट अब बोलीविया (Bolivia) में सामने आया है। बुधवार को बोलीविया में एक भीषण बस एक्सीडेंट (Bus Accident) से हड़कंप मच गया।

हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस

बुधवार को बोलीविया के विला चालाकोलो कस्बे के पास पिसिगा-ओरुरो अंतर्राष्ट्रीय हाईवे पर यह एक्सीडेंट हुआ और यात्रियों से भरी बस पलट गई। यह रास्ता बोलिविया और चिली को जोड़ता है।

9 लोगों की हुई मौत

इस बस एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो कुछ ने अस्पताल ले जाते समय अंतिम सांस ली।

22 लोग घायल

इस बस एक्सीडेंट में 22 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ओवरस्पीडिंग या ड्राइवर के थकने की वजह से संभावित रूप से यह बस एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि अभी तक हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय बस ड्राइवर की मेडिकल जांच में पता चला है कि उसने एक्सीडेंट के समय शराब नहीं पी हुई थी।