# राष्ट्रीय

‘क्या आपको डिप्टी सीएम बनाया जा रहा?’ कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सिद्धारमैया के बेटे ने क्या कहा?

Yathindra Siddaramaiah Deputy CM: सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्धारमैया विधान सौधा पहुंचे। विधायक दल की बैठक से पहले उन्होंने बयान दिया है।

2 min read
सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो-ANI)

कर्नाटक की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन है। सीएम पद छोड़ने वाले सिद्धारमैया के बेटे डॉ यतीन्द्र आज दोपहर में विधान सौधा (विधान सभा) पहुंचे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक (सीएलपी मीटिंग) में शामिल होने के लिए उनका आना काफी चर्चा में है। पिता के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब परिवार की अगली पीढ़ी की भूमिका पर सबकी नजर टिकी हुई है।

यतीन्द्र ने क्या कहा?

मीटिंग में पहुंचने से सिद्धारमैया ने मीडिया से बात की। उन्होंने साफ कहा- हम सीएलपी मीटिंग में शामिल होने आए हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा विधायक दल का नेता चुनना है। हम पार्टी के प्रस्ताव का पूरा समर्थन करेंगे।

जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या आप डिप्टी सीएम बनेंगे, तो यतीन्द्र ने जवाब दिया- मुझे नहीं पता। उनका यह सावधानी भरा जवाब राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ गया है।

पिता की मेहनत, बेटे की तैयारी

सिद्धारमैया लंबे समय तक कर्नाटक की राजनीति के बड़े चेहरे रहे हैं। गरीबी से निकलकर मुख्यमंत्री बनने वाली उनकी कहानी प्रेरणादायक है। अब वे इस्तीफा दे चुके हैं और डीके शिवकुमार नए मुख्यमंत्री बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

पिता ने दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के दौरान यतीन्द्र को भी साथ लिया था। सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया ने बेटे के लिए अच्छा विभाग और डिप्टी सीएम बनाने की मांग रखी थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह बात सामने नहीं आई है।

एमएलसी हैं यतीन्द्र

यतीन्द्र खुद एमएलसी हैं और युवा चेहरा माने जाते हैं। कांग्रेस में कई नेता उनका स्वागत कर रहे हैं। एक नेता ने कहा- यदि पार्टी फैसला करेगी तो यतीन्द्र कैबिनेट में आ सकते हैं। युवाओं की भी इस पर मांग है।

आज की बैठक में क्या होगा?

सीएलपी बैठक शाम 4 बजे विधान सौधा के कॉन्फ्रेंस हॉल में हो रही है। सिद्धारमैया खुद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उम्मीद है कि वे शिवकुमार का नाम प्रस्तावित करेंगे या हाई कमांड को फैसला सौंप देंगे। नए कैबिनेट के गठन पर भी जोरदार चर्चा चल रही है।

शिवकुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण रविवार या सोमवार को हो सकता है। विधान सौधा के भव्य सीढ़ियों पर यह समारोह हो तो और भी यादगार बनेगा।