# मथुरा

श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र, कहा- ब्रज में मुसलमानों को…  

Ban on Muslims in Mathura: मथुरा के श्री कृष्ण  जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र भेजा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से ब्रज में मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाने की बात कही है। 

2 min read

Ban on Muslims in Mathura Holi: होली के त्योहार पर श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पत्र उन्होंने खून से लिखा है। पत्र में दिनेश शर्मा ने ब्रज में मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाने की बात कही है।

आखिर पत्र में क्या लिखा ? 

माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश, आपसे अनुरोध है कि होली के पवित्र त्योहार पर मुसलमानों को दूर रखा जाए। यह होली पर मिठाई पर थूक सकते हैं। रंग में मिलावट कर सकते हैं। कुंभ की तरह मुसलमानों को प्रतिबंधित करना जरूरी है। आप ही हिन्दुओं के ह्रदय सम्राट हैं। आपका, दिनेश फलहारी।

हिन्दू संगठनों के नेताओं ने दिया बयान

दिनेश शर्मा के इस पत्र के बाद कई हिन्दू संगठनों के नेताओं ने बयान दिया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि होली पर ब्रज क्षेत्र में कोई भी मुसलमान रंग और पिचकारी का धंधा न करे। इनकी भावनाओं से हमे खतरा है। संत अतुल कृष्ण दास ने कहा कि ये सनातन को नुकसान पंहुचा सकते हैं।

मुस्लिम पक्ष के नेता ने क्या कहा ? 

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा कि महाकुंभ में अखाडा परिषद ने मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाई थी। अब ब्रज की होली में इस तरह की मांग से देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता पर सवालिया निशान उठेंगे। इस तरह के फैसलों से देश आर्थिक और सामाजिक तौर पर कमजोर होता है।