# लखनऊ

‘BJP के समय हर काम में 50% कमीशन है’, हमीरपुर हादसे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, सरकार से कर दी बड़ी मांग

Hamirpur Accident: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने हमीरपुर में हुए पुल हादसे (Hamirpur Bridge Accident) पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप (Corruption Allegations Against BJP) लगाए हैं।

2 min read
हमीरपुर पुल हादसे पर अखिलेश ने सवाल उठाए (इमेज- पत्रिका)

Akhilesh Reacts on Hamirpur Accident: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। हमीरपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे (Hamirpur Accident) पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने हमीरपुर हादसे को लेकर सरकार से बड़ी मांग की है।

हमीरपुर हादसे पर अखिलेश की प्रतिक्रिया

हमीरपुर में हुए पुल हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश ने 'X' पर लिखा- ये बहुत दुखदायी समाचार है कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल भी हैं। अखिलेश ने आगे लिखा कि राहत-बचाव कार्य तेज किया जाए और मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो एवं परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

अखिलेश बोले- हर काम में 50% कमीशनखोरी

सपा प्रमुख ने अपनी 'X' पोस्ट में आगे लिखा- ये एक गंभीर बात है कि भाजपा के समय में हो रहा हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। हर काम में 50% से भी ज्यादा की भाजपाई कमीशनखोरी, इसकी मूल वजह है।

कभी पुल गिरता है, कभी पानी की टंकी तो कभी स्टेशन की दीवार और कभी इनके बनाए हुए भवनों की छतों से पानी टपकता है। जो पुल हवा से टूट जा रहे हैं, जब उन पर ट्रैफिक चलेगा तो क्या होगा? ये कल्पना ही डर पैदा करती है। हम अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने की अपील करते हैं।

क्या है पूरा मामला?

हमीरपुर जिले के कुरारा ब्लॉक में मोरा कंदर और कंदौर गांवों को आपस में जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर करीब 800 मीटर लंबे पुल का निर्माण हो रहा है। इस पुल का निर्माण कार्य करीब 60 फीसदी तक पुरा हो चुका है। यह प्रोजेक्ट साल 2024 में शुरू हुआ था। निर्माणाधीन पुल के पिलर पर रखा कंक्रीट का एक स्लैब आंधी-बारिश की वजह से नीचे गिर गया। इस दौरान स्लैब के नीचे दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई है।

हमीरपुर हादसे पर सीएम योगी जताया दुख

हमीरपुर पुल हादसे की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने 'X' पर लिखा- जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।