# गाज़ियाबाद

Fact Check: असद एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कबूलनामे का वीडियो असद का है? जानिए पूरा सच

Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद राजनीति तेज हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर असद के कबूलनामे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में दिख रहा लड़का कौन है और क्या है पूरा सच?

2 min read
क्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो असद का है (फोटो- पत्रिका)

Surya Murder Case Ghaziabad: गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इस एनकाउंटर के बाद अब सियासत भी गरमाने लगी है। एक तरफ बीजेपी और हिंदू संगठन पुलिस की कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कांग्रेस नेताओं के बयान भी आ रहे हैं। इस बीच पुलिस ने असद के पिता को भी हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर असद के कबूलनामे का एक वीडियो भी तेजी से वायरल किया जा रहा है।

वायरल हो रहा असद के कबूलनामे का वीडियो

सूर्या की हत्या और एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का खुद को हत्यारा बताते हुए अपना जुर्म कबूल कर रहा है। कई लोग इसे असद मानकर शेयर कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। वीडियो में दिख रहा यह लड़का असद नहीं है। इस लड़के का नाम करण कुमार है जो दिल्ली के शालीमार बाग में 2 अप्रैल को हुए एक मर्डर का आरोपी है। इसने 20 साल के नितेश उर्फ निक्की नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर थी और हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया था। असद और गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर से इस वीडियो का कोई लेना-देना नहीं है।

एनकाउंटर में चलीं सात राउंड गोलियां

रविवार तड़के खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की असद के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के अनुसार, असद ने पुलिस टीम को देखते ही सीधे फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस पूरी मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब सात राउंड गोलियां चलीं। असद पुलिस की गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है।

असद के एनकाउंटर पर गरमाई राजनीति

असद के एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इस एनकाउंटर को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस खुद कानून अपने हाथ में ले रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ कर उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी। वहीं इसके उलट कांग्रेस के ही सांसद मनोज कुमार ने इस एनकाउंटर को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म या जाति नहीं होती और यही कार्रवाई पीड़ित परिवार के लिए सच्चा न्याय है। इस बीच बीजेपी नेता संगीत सोम भी आज सूर्या के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचने वाले हैं।

पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अब असद के पिता को भी पकड़ लिया है। असद के पिता को थाने ले जाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पिता ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

Also Read
View All
Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, 3 मदरसे सील, जानें क्या है यह अभियान?

Surya Murder Case Update: सूर्या चौहान हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिल गई सरकारी नौकरी, DM रविंद्र कुमार ने घर जाकर सौंपा नियुक्ति पत्र

बकरीद पर हुई सूर्या की हत्या पर भड़के ओपी राजभर, अखिलेश से पूछा- हत्या पर चुप्पी और एनकाउंटर पर रोना क्यों?

Surya murder case: गाजियाबाद पुलिस के खौफ से 250 अपराधियों का सरेंडर, ऑपरेशन क्लीन स्वीप में तीन मदरसे भी हुए सील

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में बड़ा एक्शन, तीन अवैध मदरसे होंगे सील, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी