# गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में बैक-टू-बैक एनकाउंटर: सूर्या के हत्यारे असद के बाद अब 13 साल की बच्ची का रेप मामले में आरोपी सिराज चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ghaziabad Encounte: गाजियाबाद के लोनी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिराज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

2 min read
गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद अब नाबालिग रेप केस में एनकाउंटर

Loni Rape Case Encounter: गाजियाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के बाद अब लोनी में 13 साल की बच्ची से रेप के आरोपी सिराज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी दिनों से फरार था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और स्कूटी भी बरामद हुई है।

बच्ची की मां ने की दर्ज करवाई शिकायत

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची के साथ जो 13 साल की है, उसके साथ पड़ोस में रहने वाले सिराज ने रेप किया। महिला ने यह शिकायत 30 मई को दर्ज करवाई थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सिराज ने बच्ची को धमकाते हुए यह भी कहा कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। महिला का कहना है कि बच्ची बहुत डर गई थी और इस वजह से उसने कुछ बताया भी नहीं था। लेकिन जब उसकी तबीयत खराब हुई तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गई। वहां जाकर उसे पता चला कि उनकी बेटी के साथ क्या गलत हुआ है। घर आने के बाद उन्होंने जब बेटी से पूछा तो उसने अपनी आपबीती बताई।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक

घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर गुर्जर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई पक्का से की जाएगी। वहीं पुलिस ने भी शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस को दिखा आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह टीम सेवाधाम टीला मोड़ रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। भागते समय उसकी स्कूटी फिसल गई और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया।

पुलिस पर गोली चलाई

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपी ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में सिराज ने कबूला अपना गुनाह

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना नाम सिराज बताया, जो लोनी के अमित विहार का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा चुका था। वहीं पुलिस मुठभेड़ के बाद उस पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगा दी गई हैं। फिलहाल सिराज अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

Also Read
View All
बकरीद पर हुई सूर्या की हत्या पर भड़के ओपी राजभर, अखिलेश से पूछा- हत्या पर चुप्पी और एनकाउंटर पर रोना क्यों?

Surya murder case: गाजियाबाद पुलिस के खौफ से 250 अपराधियों का सरेंडर, ऑपरेशन क्लीन स्वीप में तीन मदरसे भी हुए सील

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में बड़ा एक्शन, तीन अवैध मदरसे होंगे सील, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

बकरीद पर हुए सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर ‘सही’ या ‘गलत’? जानिए कोर्ट की गाइडलाइन्स

कौन है सूर्या हत्याकांड का आरोपी आतिफ, जिसने बकरीद पर सूर्या को मारने में असद का दिया था साथ? जांच में हुआ खुलासा