# क्रिकेट

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फिर नहीं मिलेगी कुलदीप यादव को जगह? इरफान पठान ने बताई वजह

स्क्वाड में चार स्पिनर वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव और मनाव सुथार शामिल हैं। ऐसे में अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

2 min read
भारतीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Photo - EspnCricInfo)

Kuldeep Yadav, India vs Afghanistan Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शनिवार यानि 6 जून से खेला जाएगा। इस मैच में कई नए चेहरे खलते हुए दिखाई दे सकते हैं। घरेलू मैदानों पर हाल के मैचों में भारतीय टीम स्पिन गेंदबाजी वाले ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दे रही है और इस मैच में भी उसी रणनीति को दोहराने की तैयारी है। ऐसे में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को जगह मिलती नहीं दिख रही है।

कुलदीप को नहीं मिलेगी जगह

स्क्वाड में चार स्पिनर वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव और मनाव सुथार शामिल हैं। ऐसे में अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि भारतीय टीम लगभग उसी फॉर्मूले पर चलेगी जो हाल के मैचों में सफल रहा है। उन्होंने कहा, “बिल्कुल कॉपी-पेस्ट। कोई अलग रणनीति नहीं होगी। भारतीय टीम नंबर 8 तक बल्लेबाजी करना पसंद करती है और यही उनका तरीका है।”

इरफान ने आगे बताया कि नंबर 6, 7 और 8 पर ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर खेल सकते हैं। हर्ष दुबे नंबर 9 पर आएंगे, जबकि नंबर 10 और 11 पर गुनुर ब्रार के साथ मोहम्मद सिराज या प्रसिद्ध कृष्णा में से एक तेज गेंदबाज होगा।

नितीश और जुरेल को मिलेगा बड़ा मौका

इरफान पठान के अनुसार, श्रीलंका या बड़ी टीमों के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ी जरूर खेलते हैं, लेकिन अफगानिस्तान जैसे मैच में युवा प्रतिभाओं को आजमाने का यह सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, “अगर जुरेल और नितीश इन पोजीशन्स पर बल्लेबाजी करते हैं तो टीम को बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। साथ ही इन्हें अहम अनुभव भी हासिल होगा, जो भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।”

नितीश कुमार रेड्डी की तारीफ करते हुए इरफान ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में सेंचुरी बनाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। कम उम्र में वहां जाकर शतक जड़ना हर किसी के बस की बात नहीं। नितीश में वो काबिलियत साफ दिख रही है। ध्रुव जुरेल भी अच्छा बल्लेबाज है। अगर ये दोनों अफगानिस्तान के खिलाफ रन बनाते हैं तो टीम मैनेजमेंट को बहुत कॉन्फिडेंस मिलेगा।”

अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़।

Also Read
View All
32 की उम्र में केएस भरत ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट, विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा शुक्रिया

रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

नंबर-3 पर 54.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हैं संजू सैमसन, आखिरी मुक़ाबले में ठोका था शतक, क्या कोहली की जगह होगी वनडे टीम में एंट्री?

सूर्याकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की टी20 कमान? श्रेयस अय्यर, ईशान किशन या तिलक वर्मा, रेस में संजू सैमसन भी होंगे?