# क्रिकेट

न बुमराह, न नरेन, पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नाम है IPL इतिहास की सबसे अच्छी इकॉनमी का रिकॉर्ड

क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे बेहतरीन इकॉनमी का रिकॉर्ड किस गेंदबाज के नाम है? ज्यादातर लोग इस सवाल पर जसप्रीत बुमराह या सुनील नरेन का नाम लेते हैं, लेकिन यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है।

2 min read
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की चैम्पियन बनी (Photo - IPL 2026)

Best Economy in IPL history: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन समाप्त हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। पिछले कुछ सीजनों की तरह इस बार भी आईपीएल में बल्लेबाजों का बोलबाला छाया रहा। बल्लेबाज पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए। इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद तो 200+ स्कोर आम बात हो गई है। बल्लेबाज पवेलियन से तैयार-बैठे आते हैं और गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं।

कुंबले के नाम है सबसे अच्छी इकॉनमी

आजकल आईपीएल में 7 या 8 की इकॉनमी देने वाले गेंदबाज को भी किफायती माना जाता है। लेकिन शुरुआती दौर में गेंदबाज 6 से भी कम की इकॉनमी से गेंदबाजी करते थे। तो क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे बेहतरीन इकॉनमी का रिकॉर्ड किस गेंदबाज के नाम है? ज्यादातर लोग इस सवाल पर जसप्रीत बुमराह या सुनील नरेन का नाम लेते हैं, लेकिन यह रिकॉर्ड आरसीबी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के नाम है।

आईपीएल में सबसे अच्छी इकॉनमी

अनिल कुंबले: 42 मैच, 45 विकेट, इकोनॉमी- 6.58
ग्‍लेन मैकग्रा: 14 मैच, 12 विकेट, इकोनॉमी- 6.61
मुथैया मुरलीधरन: 66 मैच, 63 विकेट, इकोनॉमी- 6.63
रोएलॉफ वैन डेर मेरवे: 21 मैच, 21 विकेट, इकोनॉमी- 6.74
डेनियल विटोरी: 34 मैच, 28 विकेट, इकोनॉमी- 6.78

कुंबले का आईपीएल करियर

कुंबले ने आईपीएल करियर में 42 मैच खेले, जिनमें 23.51 की औसत से 45 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ 6.58 रही, जो न्यूनतम 50 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी भी गेंदबाज से बेहतर है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 रन देकर 5 विकेट रहा, जो उन्होंने आईपीएल 2009 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था। इसके अलावा उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल भी दर्ज किए।

टॉप-5 में एकमात्र भारतीय

कम से कम 50 ओवर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों में इकॉनमी के मामले में अनिल कुंबले पहले स्थान पर हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्‍लेन मैकग्रा, श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, दक्षिण अफ्रीका (अब नीदरलैंड) के स्पिनर रोएलॉफ वैन डेर मेरवे और न्यूजीलैंड के महान डेनियल विटोरी शामिल हैं। टॉप-5 में अनिल कुंबले इकलौते भारतीय हैं।

Also Read
View All
पाकिस्तान के सामने वर्ल्ड चैंपियंस ने टेके घुटने, 3 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया बना पाई सिर्फ 588 रन

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का बड़ा खुलासा: दाऊद इब्राहिम की धमकियों के बाद क्रिकेट से बना ली दूरी

32 की उम्र में केएस भरत ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट, विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा शुक्रिया

रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट