# बॉलीवुड

Sonakshi Sinha ने मुस्लिम पति जहीर इकबाल के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, फोटो शेयर कर कही बड़ी बात

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट करके बता दिया है कि उन्होंने अपने पति जहीर इकबाल के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है।

2 min read
सोनाक्षी सिन्हा

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखा है। अभी तक फैंस को कंफर्म नहीं था कि सोनाक्षी करवाचौथ का व्रत रखेंगी या नहीं, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम धर्म के लड़के से शादी की है। हालांकि, अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करके सबकी बोलती बंद कर दी है।

लाल जोड़ा पहने और सिंदूर लगाए नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून, 2024 को हुई थी। कपल ने स्पेशल मैरिज एक्टर के तहत परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। हालांकि, अलग-अलग धर्म होने की वजह से दोनों की शादी काफी ज्यादा विवादों में रहीं, लेकिन आखिर में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के प्यार की जीत हुई। वह आए दिन एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार भी जाहिर करते रहते हैं। शादी के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला करवाचौथ है और वह अपने पति जहीर इकबाल के लिए यह व्रत रख रही है।

सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने अपनी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना है। सोनाक्षी का पूरा लुक करवाचौथ के लिए काफी परफेक्ट लग रहा है। इस पोस्ट के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, "हसबैंड जहीर की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही हूं आज और हमेशा। हैप्पी करवाचौथ।"

सोनाक्षी सिन्हा के पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा। आप दोनों को भगवान हमेशा खुश रखे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेहद खूबसूरत।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'आपके हसबैंड कहा है?' एक अन्य यूजर ने लिखा कि नई-नई शादी होने के साइड अफेक्ट्स।