# बॉलीवुड

करीना कपूर इस धर्म को करती हैं फॉलो, मां की राह पर चल रही एक्ट्रेस

Kareena Kapoor Religion: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर न ही हिंदू धर्म को और न ही मुस्लिम धर्म को फॉलो करती हैं। तैमूर-जेह की नैनी ने इस बात का खुलासा किया है।

less than 1 minute read

Kareena Kapoor Religion: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, तैमूर-जेह की नैनी ललिता डी सिल्वा ने खुलासा किया है कि करीना किस धर्म को मानती हैं।

इस धर्म को फॉलो करती हैं करीना कपूर

एक इंटरव्यू में ललिता डी सिल्वा ने करीना कपूर के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "करीना अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। वो बहुत ही डिसिप्लिन में रहती हैं और इसके पीछे की वजह उनकी मां बबीता है।" ललिता डी सिल्वा ने आगे कहा, "करीना कपूर अपनी मां की तरह ईसाई धर्म फॉलो करती हैं। वो मुझसे चर्च में गाए जाने वाले भजन को बजाने के लिए कहती थीं। उन्हें ये बहुत पसंद है।"

यह भी पढ़ें: 22 किलो के कपड़े पहन जैकी श्रॉफ इस नई फिल्म में मचाएंगे धमाल, एक्टर के लिए खास तौर पर हुई तैयार

बच्चों को इन धर्म के बारे में सिखाती हैं करीना कपूर

ललिता ने आगे कहा, "करीना अपने बच्चों को हर धर्म के बारे में सिखाती हैं। वो कई बार मुझसे इक ओंकार बजाने के लिए भी कहती थीं। वो अपने परिवार में होली से लेकर ईद तक हर त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं।"