# बॉलीवुड

Arjun Kapoor ने मीडिया का बंद किया Camera… फिर किया अश्लील इशारा

Arjun Kapoor: सिंघम अगेन फेम स्टार अर्जुन कपूर ने पहले मीडिया के कैमरे को हाथ से बंद करने की कोशिश की। इसके बाद एक्टर ने मीडिया के सामने कुछ ऐसा किया, जिसे देख सभी हैरान हो गए।

2 min read
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है पैपराजी एक्टर की फोटो के लिए उनके आगे-पीछे घूम रहे हैं। इस दौरान कुछ पैप्स एक्टर को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। लेकिन जब एक्टर वहां से जा रहे थे तो उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने मिडिल फिंगर दिखाया! जिसके बाद उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पिछले दिनों एक्टर अर्जुन कपूर सिंघम अगेन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में उनके खलनायक अवतार को लोगों ने खूब सराहा और पसंद किया।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीर की शेयर

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीर शेयर की। जिसमें दिवंगत मां मोना कपूर और छोटी बहन अंशुला दिख रही हैं।

तस्वीर के साथ अर्जुन ने एक लम्बा नोट भी लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो उसको जो हमेशा मुझ पर नजर रखती है। वो भी तब जब वह स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पी रही होती है और अगले की तैयारी कर रही होती है. तुम्हें अपने आस पास पाकर अच्छा लगता है। हालांकि अब तुम वर्ल्ड टूर पर निकल जाती हो। वर्किंग वंडर वुमन हो जो हो।"

अर्जुन की लव-लाइफ

मलाइका और अर्जुन ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, न तो मलाइका और न ही अर्जुन ने कभी अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा खुलकर बात की। हालाँकि, वे अपनी छुट्टियों से रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते रहे और साथ ही एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी देते रहे। इस साल सितंबर में अपने पिता अनिल मेहता के निधन के बाद अर्जुन ने मलाइका से मुलाकात भी की थी।

Arjun-Kapoor-and-Malaika-Arora

बता दें ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। कुछ समय पहले ही सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने साफ कर दिया था कि वह सिंगल हैं। इस बयान के बाद मलाइका और अर्जुन को कभी साथ नहीं देखा गया।

Malaika-Arora-Arbaaz-Khan

बता दें मलाइका की पहली शादी अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान से हुई थी। वे 1998-2017 तक शादी में थे। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है।